{"_id":"62c08d01e7bcea29a427f0a0","slug":"boxing-women-s-boxer-kalaivani-enters-the-final-of-the-ellorda-cup-kuldeep-makes-it-to-the-last-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"Boxing: महिला मुक्केबाज कलैवानी फाइनल एलोरडा कप के फाइनल में, कुलदीप ने अंतिम चार में बनाई जगह","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Boxing: महिला मुक्केबाज कलैवानी फाइनल एलोरडा कप के फाइनल में, कुलदीप ने अंतिम चार में बनाई जगह
Sat, 02 Jul 2022 11:52 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:52 PM IST
सार
भारतीय महिला मुक्केबाज कलैवानी श्रीनिवासन ने कजाखस्तान के नूरसुल्तान में चल रहे एलोरडा कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं, पुरुष मुक्केबाज कुलदीप कुमार ने अंतिम चार में जगह बना ली है।
विज्ञापन
बॉक्सिंग
- फोटो : social media
विस्तार
भारतीय महिला मुक्केबाज कलैवानी श्रीनिवासन ने कजाखस्तान के नूरसुल्तान में चल रहे एलोरडा कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं, पुरुष मुक्केबाज कुलदीप कुमार ने अंतिम चार में जगह बना ली है। कलैवानी ने 48 भारवर्ग के अंतिम चार के मुकाबले में उज्बेकिस्तान की फरजोना फोजिलोवा को हराया।
कुलदीप ने मेजबान कजाखस्तान के कैरात येरनूर को 48 भारवर्ग के संघर्षपूर्ण मैच में 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 71 भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल यशपाल कजाखस्तान के अस्लानबेक शिंबेर्गेनोव से 0-5 से हार गए।
इन्हें करना पड़ा कांस्य से संतोष
भारतीय महिला मुक्केबाज बबीबता बिष्ट (81 भारवर्ग), ज्योति (52 भारवर्ग), नीमा (63 भारवर्ग) को सेमीफाइनल में हार के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। सविता (50 भारवर्ग) को क्वार्टर फाइनल में टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता नामिकी त्सुकिमी से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। गीतिका, ललिता, अल्फिया पठान सेमीफाइनल और रजनी क्वार्टर फाइनल में अपनी चुनौती पेश करेंगी। फाइनल मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे।