फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Boxing Controversy: IOA President PT Usha statement on the controversy in boxing, know what she said

Boxing Controversy: मुक्केबाजी में विवाद पर आया आईओए अध्यक्ष पीटी उषा का बयान, कहा- दुखी हूं कि...

Sat, 22 Mar 2025 01:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 22 Mar 2025 01:29 PM IST
सार

उषा ने चैंपियनशिप के मौके पर कहा, 'मुझे बुरा लग रहा है कि खिलाड़ियों को विवाद में घसीटा गया है।'
 

विज्ञापन
Boxing Controversy: IOA President PT Usha statement on the controversy in boxing, know what she said
पीटी उषा - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने शुक्रवार को खिलाड़ियों के विवादों में फंसने पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे मुद्दे उन पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) अधिकारियों के बीच आपसी झगड़े के कारण चल रही महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

'बुरा लग रहा है'
टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन सहित असम की टीम को कथित तौर पर राज्य इकाई के सचिव हेमंत कलिता द्वारा इस टूर्नामेंट का बहिष्कार करने के लिए मजबूर किया गया था। कलिता को हाल में महासंघ प्रमुख अजय सिंह द्वारा बीएफआई के महासचिव के पद से निलंबित कर दिया गया था। उषा ने चैंपियनशिप के मौके पर कहा, 'मुझे बुरा लग रहा है कि खिलाड़ियों को विवाद में घसीटा गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'चाहती थी खिलाड़ी आएं'
उन्होंने कहा, 'मैं चाहती थी कि खिलाड़ी यहां आएं और प्रतिस्पर्धा करें। मुझे खुशी है कि ऐसा हो रहा है। अब मुक्केबाजी लॉस एंजिल्स ओलंपिक का भी हिस्सा है।' प्रतियोगिता में उषा की उपस्थिति उल्लेखनीय थी क्योंकि उन्होंने पिछले महीने बीएफआई के कामकाज की देखरेख के लिए एक तदर्थ समिति नियुक्त की थी, जिस कदम पर बाद में अदालत ने रोक लगा दी थी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी उपस्थिति केवल खिलाड़ियों के लाभ के लिए थी।
विज्ञापन

'ऐसा नहीं होना चाहिए था'
उन्होंने कहा, 'आमतौर पर मैं अंतिम समय के निमंत्रण स्वीकार नहीं करती, लेकिन मैं आई क्योंकि मैं चाहती थी कि यह प्रतियोगिता हो। मुक्केबाज लंबे समय से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं या शिविरों से दूर रहे हैं। यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, खासकर अब जब मुक्केबाजी की लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए पुष्टि कर दी गई है, लेकिन मुझे उन खिलाड़ियों के लिए बुरा लगता है जो भाग नहीं ले सकी। ऐसा नहीं होना चाहिए था।'

कोवेंट्री को लेकर कही यह बात
उन्होंने कहा, 'यह हर जगह खिलाड़ियों के लिए मुश्किल है। मेरे पूरे जीवन में हमेशा बाधाएं और चुनौतियां रही हैं। लेकिन उन्हें अपनी स्पर्धा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, कुछ हासिल करने के लिए जुनून और समर्पण के साथ लड़ना चाहिए, चाहे कुछ भी हो जाए।' आईओए की पहली महिला अध्यक्ष उषा ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के प्रमुख के रूप में क्रिस्टी कोवेंट्री के चुनाव पर भी खुशी व्यक्त की। कोवेंट्री शीर्ष पद पाने वाली पहली महिला और पहली अफ्रीकी अधिकारी हैं।

2036 ओलंपिक को लेकर आशावादी
उन्होंने कहा, 'मैं पहली महिला अध्यक्ष को देखकर बहुत खुश हूं और उम्मीद करती हूं कि वह खेलों में महिलाओं की बेहतरी के लिए काम करेंगी। जहां तक मुझे पता है, वह डोपिंग के सख्त खिलाफ हैं और मुझे उम्मीद है कि वह इस दिशा में ठोस कदम उठाएंगी।' भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने का लक्ष्य बना रहा है और उषा आशावादी हैं। उन्होंने कहा, 'आईओसी में अब मेरे बहुत सारे दोस्त हैं और बहुत से लोग हमारा समर्थन कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि ऐसा हो, यह प्रधानमंत्री का विजन है और मैं इसे हकीकत बनाने में मदद करने की पूरी कोशिश करूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed