{"_id":"5f08a41479f5914ce36106e7","slug":"boxers-face-sai-ire-after-alleged-violation-of-quarantine-norms","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAI ने कोरोना पृथकवास नियमों के कथित उल्लंघन के लिए जांच शुरू कर दी है","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
SAI ने कोरोना पृथकवास नियमों के कथित उल्लंघन के लिए जांच शुरू कर दी है
Fri, 10 Jul 2020 10:55 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
विकास कृष्णन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता विकास कृष्ण सहित तीन मुक्केबाजों के खिलाफ कथित रूप से कोविड-19 पृथकवास नियमों के उल्लंघन के लिए जांच शुरू कर दी है जो अपने अलग रहने के समय के दौरान पटियाला में राष्ट्रीय खेल संस्थान में साथी खिलाड़ियों के साथ मिलजुल रहे थे।
विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण ने किसी भी मुक्केबाज का नाम लिए बिना बयान में कहा, 'हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। हम जांच के बाद दोषी खिलाड़ियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।' हालांकि एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि कथित उल्लघंन करने वालों में विकास के अलावा पेशेवर मुक्केबाज नीरज गोयत और एशियाई खेलों के कांस्य पदक मुक्केबाज सतीश कुमार शामिल हैं। इनमें से विकास (69 किग्रा) और सतीश (91 किग्रा से अधिक) ओलंपिक टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन
गोयत ने कहा, 'मैंने और विकास ने मेस (कैंटीन) में प्रवेश नहीं किया था। हम एनआईएस कार्यकारी निदेशक राज सिंह बिश्नोई की अनुमति के बाद परिसर में घुसे थे क्योंकि हमारे कोविड-19 परीक्षण में हम निगेटिव आए थे। हमें अपने कमरों में रहने के लिए कहा गया था और हमने ऐसा ही किया।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'केवल सतीश ही कैंटीन में एक बार गया था क्योंकि उसे प्रोटोकॉल की जानकारी नहीं थी और हमें जो पता चला है कि कुछ भारोत्तोलकों और एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने इसकी शिकायत की। उसकी कोविड-19 रिपोर्ट भी निगेटिव थी।'
ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके मुक्केबाजों के लिए शिविर अगले दो हफ्तों में शुरू होगा। टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके सात अन्य मुक्कबाज इस समय पृथकवास में हैं और उनके कोविड-19 परीक्षण हो गए हैं जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
गोयत ने कहा, 'मैं, सतीश और विकास यहां एक जुलाई को ही आए थे और हमने अपना परीक्षण करा लिया था। इसलिए हमें होस्टल में प्रवेश करने की अनुमति मिली लेकिन हमें अलग रहने को कहा गया था और हमने इस निर्देश का पालन किया।'
साइ भी इस बात को मानता है कि इन कथित रूप से उल्लंघन करने वाले खिलाड़ियों को परिसर में जाने की अनुमति टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही दी गई थी। साइ ने कहा, 'हमारे नए दिशानिर्देशों के अनुसार अब सात दिन पृथकवास रहना अनिवार्य है। छठे दिन परीक्षण कराए जाते हैं और रिपोर्ट निगेटिव आती है तो खिलाड़ियों को उन अन्य खिलाड़ियों के साथ मिलने की अनुमति दी जाएगी जो पृथकवास में हैं।'