{"_id":"5f587c909df772050028367a","slug":"boxer-vikas-krishan-yadav-gets-a-nod-to-train-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाज विकास कृष्णन को मिली अमेरिका में अभ्यास की अनुमति, 17.5 लाख रुपये भी जारी किए गए","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मुक्केबाज विकास कृष्णन को मिली अमेरिका में अभ्यास की अनुमति, 17.5 लाख रुपये भी जारी किए गए
Wed, 09 Sep 2020 12:26 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:26 PM IST
सार
विकास लक्ष्य ओलंपिक पोडियम कार्यक्रम (टॉप्स) का हिस्सा है और उनके लिए इस यात्रा के दौरान वित्तीय सहायता के तौर पर 17.5 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन
विकास कृष्णन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने ओलंपिक की तैयारियों में जुटे मुक्केबाज विकास कृष्णन को अमेरिका में अभ्यास करने की अनुमति दे दी है जहां वह पेशेवर सर्किट में अपना करियर फिर से शुरू करने की योजना भी बना रहे हैं। साई ने 30 नवंबर तक अमेरिका में अभ्यास के लिए मंजूरी दी है। इसके लिए 17.5 लाख रुपये भी जारी किए गए हैं। विकास (69 किग्रा) एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भी हैं।
विज्ञापन
साई ने बयान में कहा, 'टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल करने वाले विकास कृष्णन का ओलंपिक की तैयारियों के लिए अमेरिका में अभ्यास करने का आग्रह भारतीय खेल प्राधिकरण ने स्वीकार कर लिया है।' वह इस सप्ताह के आखिर में अपने अमेरिकी कोच रॉन सिमन्स जूनियर के साथ अमेरिका रवाना होंगे तथा 30 नवंबर तक वर्जीनिया के अलेक्सांद्रिया बॉक्सिंग क्लब में अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन