{"_id":"5c677260bdec224e4507f330","slug":"boxer-sonia-lather-and-lovelina-enters-in-quarter-finals-of-strandja-memorial-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया, लवलीना स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सोनिया, लवलीना स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में
Sat, 16 Feb 2019 07:46 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 16 Feb 2019 07:46 AM IST
विज्ञापन
सोनिया लाठेर
विश्व चैम्पियनशिप की पूर्व सिल्वर मेडलिस्ट सोनिया लाठेर (57 किग्रा) समेत 3 भारतीय महिला मुक्केबाज बुल्गारिया में चल रहे 70वें स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गईं लेकिन पुरुष वर्ग में भारतीयों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वर्ल्ड चैम्पियनशिप ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन (69 किलो) और विलाओ बासुमतारी (64 किलो) क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गईं।
विज्ञापन
2 बार एशियन सिल्वर मेडलिस्ट लाठेर ने सर्बिया की येलेना जेकिच को 5-0 से हराया। अब वह अमेरिका की यारिसेल रामिरेज से खेलेंगी। इंडियन ओपन की स्वर्ण पदक विजेता बोरगोहेन ने ऑस्ट्रेलिया की जेसिका मेसिना को हराया।
विज्ञापन
बासुमतारी ने बुल्गारिया की मेलिस योनूजोवा को 3-2 से शिकस्त दी। अब वह क्रोएशिया की मारिया मालेंसिया के खिलाफ मुकाबले में उतरेंगी। पुरुष वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व रजत पदक विजेता मनदीप जांगड़ा (69 किलो) और हर्ष लाकड़ा (81 किलो) पहले दौर में हार गए। जांगड़ा को यूक्रेन के विक्टर पेट्रोव ने 5-0 से हराया जबकि लाकड़ा को अजरबैजान के रऊफ राहिमोव ने मात दी।
विज्ञापन