{"_id":"5f56e65fe1eb6d196c219c7d","slug":"boxer-manoj-kumar-rower-bajrang-among-olympians-applying-for-sai-coaching-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाज मनोज ने किया कोचिंग कोर्स के लिए आवेदन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मुक्केबाज मनोज ने किया कोचिंग कोर्स के लिए आवेदन
Tue, 08 Sep 2020 07:33 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 08 Sep 2020 07:33 AM IST
विज्ञापन
बॉक्सर मनोज कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुक्केबाज मनोज कुमार और रोवर बजरंग लाल ताखर उन शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) पटियाला में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के कोचिंग डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन किया है। साई ने अपनी प्रवेश नीति को नया रूप दिया था जिसके बाद शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए उसे कई आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन
आवेदकों में ओलंपियन बजरंग (2008 बीजिंग) मनोज (2012 लंदन) तथा 2016 के रियो ओलंपिक में भाग लेने वाले कुन्हु मोहम्मद (एथलेटिक्स) और पूनम रानी (हॉकी) भी शामिल हैं। संशोधित नीति के अनुसार शीर्ष खिलाड़ियों को ऑनलाइन परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
साई ने कहा, ‘पहली बार 23 खेलों के लिए 46 प्रख्यात खिलाड़ियों (प्रत्येक खेल में एक पुरुष और एक महिला) को डिप्लोमा कोर्स के लिए सीधे प्रवेश मिलेगा जिसकी घोषणा केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री किरेन रिजिू ने की थी।’
विज्ञापन