फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Boxer Brijesh suffered a serious injury in Italy, will return to India

टोक्यो ओलंपिक क्वलिफाई करने के दावेदार बॉक्सर बृजेश को इटली में लगी गंभीर चोट, लौटेंगे भारत

Wed, 25 Nov 2020 07:38 AM IST
अनवर अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 25 Nov 2020 07:38 AM IST
सार

  • प्रैक्टिस के दौरान आंख के नीचे चेहरे की हड्डी टूटी
  • बॉक्सर बृजेश को इटली में लगी गंभीर चोट वापस आएंगे 

विज्ञापन
Boxer Brijesh suffered a serious injury in Italy, will return to India
बृजेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक क्वालिफाई करने के प्रमुख दावेदार भारतीय बॉक्सर बृजेश यादव (81 किलो) को इटली में प्रैक्टिस के दौरान गंभीर चोट लग गई है। उन्हें इलाज के लिए वापस भारत भेजा जा रहा है। उनकी आंख के नीचे चेहरे की हड्डी में फ्रैक्चर निकला है।

विज्ञापन


असिसी में 10 नवंबर को साथी बॉक्सर के साथ प्रैक्टिस के दौरान उनको यह चोट आई। हालांकि इस चोट के बावजूद वह कई दिनों तक खेलते रहे, लेकिन सिर के मूवमेंट में जब उन्हें दिक्कत आई तब इलाज के दौरान पता लगा कि उन्हें फ्रैक्चर है। इसके बाद उन्हें नियमित आराम पर भेज दिया गया। 
विज्ञापन



तीन दिन पहले मेडिकल टीम ने फैसला लिया कि उन्हें इलाज के लिए भारत भेजना ठीक रहेगा। हालांकि पूरी टीम के ही अब वापस भारत लौटने की संभावना है। 15 दिसंबर से होने वाले कोलोन विश्व कप में भारतीय टीम की भागीदारी को लेकर अब तक संशय है। टीम इस वक्त मिलान में है। असिसी में स्थानीय टूर्नामेंट होने की वजह से टीम को मिलान भेज दिया गया, लेकिन कोविड रिपोर्ट नहीं आने की वजह से बॉक्सर अभी प्रैक्टिस नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed