{"_id":"5f59e8b709f4430c540d8070","slug":"boxer-amit-panghal-requests-sai-to-include-his-coach-to-national-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित पंघाल ने राष्ट्रीय शिविर में अपने कोच को शामिल करने का अनुरोध किया, निराशा भी जताई","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अमित पंघाल ने राष्ट्रीय शिविर में अपने कोच को शामिल करने का अनुरोध किया, निराशा भी जताई
Thu, 10 Sep 2020 02:19 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 10 Sep 2020 02:19 PM IST
सार
विश्व नंबर एक (52 किग्रा वर्ग में) मुक्केबाज अमित पंघाल ने धनकड़ को हमेशा अपने करियर के लिए श्रेय देने वाला बताया और कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार देने का अनुरोध भी किया था।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशियाई खेलों के चैंपियन मुक्केबाज अमित पंघाल ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) से अपने बचपन के कोच अनिल धनकड़ को पटियाला में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में शामिल करने की अनुमति देने का अनुरोध किया। अमित ने कहा कि उन्होंने साइ और खेल मंत्रालय दोनों को अधिकारिक रूप से अपना यह प्रस्ताव भेजा है, लेकिन उन्हें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विश्व चैंपियनशिप में भारत के पहले और एकमात्र रजत पदकधारी पंघाल ने कहा, 'मैं केवल अनुरोध ही कर सकता हूं और मैंने ऐसा कर दिया है। मैं जवाब का इंतजार कर रहा हूं, अभी तक कुछ जवाब नहीं मिला है। मंत्रालय को मैंने अंतिम मेल सोमवार को भेजा था। मैंने मार्च में ओलंपिक क्वालीफायर से पहले भी यह अनुरोध किया था, लेकिन तब भी कोई जवाब नहीं मिला था।'
विज्ञापन