{"_id":"5cf1b2fabdec2207801a7859","slug":"boxer-amir-khan-says-vijendra-singh-scared-of-me-will-fight-against-neeraj-goyat","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेंद्र से लड़ना चाहता है पाकिस्तानी मूल का बॉक्सर, चुनौती देते हुए कहा 'वो डरते हैं'","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विजेंद्र से लड़ना चाहता है पाकिस्तानी मूल का बॉक्सर, चुनौती देते हुए कहा 'वो डरते हैं'
Sat, 01 Jun 2019 04:34 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 01 Jun 2019 04:34 AM IST
विज्ञापन
विजेंद्र और आमिर
- फोटो : अमर उजाला
दिग्गज ब्रिटिश मुक्केबाज आमिर खान का कहना है कि भारतीय मुक्केबाज विजेंद्र सिंह उनसे ‘डरे’ हुए हैं।
विज्ञापन
आमिर 12 जुलाई को जेद्दा में होने वाली सुपर बॉक्सिंग लीग के प्रदर्शनी मुकाबले में भारतीय मुक्केबाज नीरज गोयत के खिलाफ रिंग में उतरेंगे। पाकिस्तानी मूल के इस ब्रिटिश मुक्केबाज ने ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विजेंद्र से भिड़ंत की कई बार इच्छा जताई लेकिन दोनों के बीच अब तक मुकाबला नहीं हो सका।
विजेंद्र के खिलाफ मुक्केबाजी करने की चाहत में 32 वर्षीय यह मुक्केबाज गोयत के खिलाफ रिंग में उतरने के लिए अपने भार वर्ग में बदलाव को तैयार हो गया।
गोयत के खिलाफ ‘द शाइनिंग ज्वेल’ नाम की बाउट की घोषणा के मौके पर दो बार के इस विश्व चैंपियन ने कहा कि मैंने कई बार विजेंद्र के खिलाफ लड़ने की इच्छा जताई लेकिन मुझे लगता है कि वह मुझसे डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह ऐसा मुकाबला है जहां एक भारतीय मुक्केबाज विश्व चैंपियन के खिलाफ खेलेगा और मुझे इस बात की खुशी है कि गोयत ने इस चुनौती को स्वीकार किया। जो काम विजेंद्र नहीं कर सके वह गोयत करेंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान के रावलपिंडी के कठुआ तहसील के माटोर गांव से तालुक रखने वाले आमिर पेशेवर बनने से पहले 17 साल की उम्र में ओलंपिक पदक जीतने वाले ब्रिटेन के सबसे कम आयु के मुक्केबाज बने थे। उन्होंने यह उपलब्धि 2004 में एथेंस ओलंपिक में रजत पदक जीत कर किया था।
विज्ञापन