फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Black Ball Squash Open: joshna chinappa continues impressive run to reach quarters

जोशना चिनप्पा ब्लैक बॉल स्क्वॉश ओपन के क्वॉर्टरफाइनल में किया प्रवेश

Wed, 13 Mar 2019 06:00 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 13 Mar 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
Black Ball Squash Open: joshna chinappa continues impressive run to reach quarters
जोशना चिनप्पा

भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने शानदार लय जारी रखते हुए महिलाओं के ब्लैक बॉल स्क्वॉश ओपन के क्वॉर्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


जोशना ने प्री-क्वॉर्टर फाइनल में मंगलवार को छठी वरीयता प्राप्त सारा-जेन पैरी को शिकस्त दी। पहले दौर में दिग्गज निकोल डेविड को हराने वाली जोशना ने इस पीएसए गोल्ड प्रतियोगिता के दूसरे दौर में इंग्लैंड की खिलाड़ी को 11-4, 6-11, 14-12, 11-9 से मात दी। 
विज्ञापन


32 साल की जोशना ने मुकाबले का पहला गेम जीता लेकिन दूसरा गेम हार गईं। फिर अगले दोनों गेम जीतकर उन्होंने मुकाबला अपने नाम किया और अगले दौर में प्रवेश कर लिया। जोशना ने 7 साल में सारा पर पहली जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने इस खिलाड़ी को 2012 में चेन्नई ओपन में हराया था। अंतिम-8 में जोशना का सामना न्यूजीलैंड की तीसरी वरीयता प्राप्त जोइल किंग से होगा। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed