फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Birthday special Cristiano Ronaldo and Neymar celebrated birthday know the car collection of both footballer

Birthday special: 37 साल के हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, नेमार ने भी मनाया जन्मदिन, जानें दोनों का कार कलेक्शन

Sat, 05 Feb 2022 10:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 05 Feb 2022 10:48 PM IST
सार

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में एक पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो शनिवार (पांच फरवरी) को 37 साल के हो गए। मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाड़ी रोनाल्डो के साथ ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर का भी जन्मदिन पांच फरवरी को है।

विज्ञापन
Birthday special Cristiano Ronaldo and Neymar celebrated birthday know the car collection of both footballer
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में एक पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो शनिवार (पांच फरवरी) को 37 साल के हो गए। मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाड़ी रोनाल्डो के साथ ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर का भी जन्मदिन पांच फरवरी को है। नेमार फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) की ओर से खेलते हैं। वे शनिवार को 30 साल के हो गए।
विज्ञापन


नेमार के पेरिस सेंट जर्मेन से पहले बार्सिलोना के लिए खेलते थे। वहां उन्हें दुनिया के एक और महानतम खिलाड़ी अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी के साथ खेलने का मौका मिला था। अब मेसी और नेमार दोनों पीएसजी के लिए खेलते हैं। मेसी ने पिछले साल अगस्त में पीएसजी के साथ करार किया था।
विज्ञापन


रोनाल्डो के लिए 37वां जन्मदिन कुछ अच्छा नहीं रहा। एक दिन पहले ही उनकी टीम एफए कप के चौथे दौर में मिडिल्सब्रा एफसी के खिलाफ हार गई थी। इस मैच में रोनाल्डो पेनल्टी पर गोल नहीं कर सके। मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम इंग्लिश प्रीमियर लीग में अभी चौथे स्थान पर है। रोनाल्डो ने अगस्त में ही क्लब के साथ दूसरी बार करार किया था। इससे पहले वे 2003 से 2009 तक मैनचेस्टर यूनाइटेड के खेले थे। रोनाल्डो ने इंग्लिश प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में आठ गोल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोनाल्डो और नेमार दोनों को कारों से बेहद प्यार है। उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी कारें हैं। नेमार के पास लेम्बोर्गिनी, ऑडी, फेरारी और एश्टन मार्टिन सहित 13 महंगी कारें हैं।

आइए जानते हैं दोनों खिलाड़ियों के पास कौन-कौन सी महंगी कारें हैं:

Birthday special Cristiano Ronaldo and Neymar celebrated birthday know the car collection of both footballer
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस्टियानो रोनाल्डो:  बुगाटी सेंटोडिसी (Bugatti Centodieci), लेम्बोर्गिनी अवेंटाडोर एलपी 700-4 (Lamborghini Aventador LP 700-4), मैक्लारेन सेना (McLaren Senna), बुगाटी शिरॉन (Bugatti Chiron), बुगाटी वेरॉन (Bugatti Veyron)। 

Birthday special Cristiano Ronaldo and Neymar celebrated birthday know the car collection of both footballer
नेमार - फोटो : सोशल मीडिया
नेमार जूनियर: फेरारी 458 इटालिया (Ferrari 458 Italia), लेम्बोर्गिनी वेनेनो (Lamborghini Veneno), लाइकन हाइपरस्पोर्ट (Lykan Hypersport), कोनिगसेग सीसीएक्सआर ट्रेविटा (Koenigsegg CCXR Trevita), एश्टन मार्टिन वल्कन (Aston Martin Vulcan)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed