फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Biopic series on the life of legendary footballer Maradona premiered at Juniors Stadium

बायोपिक: दिग्गज फुटबॉलर माराडोना के जीवन पर बनी बायोपिक शृंखला, जूनियर्स स्टेडियम में हुआ प्रीमियर

Sat, 30 Oct 2021 01:01 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 30 Oct 2021 01:01 AM IST
सार

अर्जेंटीना के जूनियर्स स्टेडियम में दिग्गज फुटबॉलर माराडोना के जीवन पर बनी बायोपिक शृंखला का टीवी पर प्रसारण से पहले प्रीमियर हुआ। 
 

विज्ञापन
Biopic series on the life of legendary footballer Maradona premiered at Juniors Stadium
फुटबॉलर माराडोना के जीवन पर बनी बायोपिक शृंखला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ियों में शामिल रहे डिएगो माराडोना के निधन के एक साल बाद उनके जीवन पर आधारित एक बायोपिक शृंखला के शुरुआती भाग का अर्जेंटीना टीवी पर प्रसारण से पहले यहां के जूनियर्स स्टेडियम में प्रीमियर हुआ।
विज्ञापन


यह वही स्टेडियम है, जहां एल डिएज (माराडोना) ने अपने पेशेवर कॅरिअर की शुरुआत 1970 के दशक के मध्य में की थी। ‘माराडोना ब्लेस्ड ड्रीम’ नाम की इस बायोपिक शृंखला का खुद माराडोना ने 25 नवंबर 2020 को अपनी मृत्यु से पहले समर्थन किया था। अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा निर्मित इस शृंखला का प्रसारण शुक्रवार से 240 से अधिक देशों में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह से उपलब्ध होगा। इस शनिवार को माराडोना की 61वीं जयंती है। उन्होंने 2019 में इस बायोपिक शृंखला के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किया था।
विज्ञापन


माराडोना का पिछले साल ब्यूनस आयर्स के बाहरी इलाके में एक ‘होम स्टे’ के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। इस मामले में सात स्वास्थ्य पेशेवरों पर कथित रूप से चिकित्सा लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे। इस मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed