{"_id":"5de46abe8ebc3e54846b6901","slug":"big-bout-league-will-start-from-today-all-eyes-will-be-on-mary-kom","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से होगी बिग बाउट लीग की शुरुआत, मैरीकॉम पर रहेंगी सभी निगाहें","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
आज से होगी बिग बाउट लीग की शुरुआत, मैरीकॉम पर रहेंगी सभी निगाहें
Mon, 02 Dec 2019 07:07 AM IST
गौरव पाण्डेय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 02 Dec 2019 07:07 AM IST
विज्ञापन
मैरी कॉम
- फोटो : सोशल मीडिया
ओडिशा वॉरियर्स और पंजाब पैंथर्स के बीच सोमवार को होने वाले मुकाबले के साथ ही बिग बाउट लीग की शुरुआत होगी। इसमें पहले मैच में छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम पर सभी निगाहें रहेंगी। मैरीकॉम नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में परिसर में होने वाले मुकाबले में पंजाब पैंथर्स की ओर से फ्लाईवेट वर्ग में चुनौती पेश करेंगी। उनका सामना ओडिशा की सविता से होगा, जो राष्ट्रीय चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता हैं। जूनियर वर्ग में सविता राष्ट्रीय चैंपियन रह चुकी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘इस साल विश्व चैंपियनशिप में जो कुछ हुआ, वह मेरे लिए एक सीख है। अब ओलंपिक की तैयारियों के लिए मैं उससे सबक लूंगी। बिग बाउट लीग अपनी तैयारियों को परखने का अच्छा मंच है।’ राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन मनोज कुमार का मुकाबला उज्बेकिस्तान के जे. राखमोनोव से होगा। इसके अलावा नाइजीरियाई खिलाड़ी कोरेडे अदेनजीजी, पीएल प्रसाद, सोनिया लाठेर, नवीन कुमार और आरशी खानम से भी पंजाब को उम्मीदें हैं। वहीं ओडिशा का दारोमदार सचिन सिवाच, राखमोनोव, नील कमल सिंह, नमन तंवर जैस्मिन और प्रियंका चौधरी पर होगा।
विज्ञापन