बिना सरकारी मदद के भावना ने बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड, Tokyo Olympic में किया क्वॉलिफाई
- भारत को मिला एक और ओलंपिक कोटा
- भावना जाट ने किया ओलंपिक 2020 के लिए क्वॉलिफाई
- 20 KM पैदल चाल रेस में तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड
विस्तार
राजस्थान के एक गरीब किसान की 23 साल की बेटी भावना जाट ने अपने प्रदर्शन से सभी को चकित कर दिया है। राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप में 17 एथलीटों के बीच नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करते हुए 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। भावना ने एक घंटे 29.54 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि ओलंपिक क्वालिफाइंग मार्क एक घंटा 31 मिनट का है।
बिना सरकारी मदद के किया अभ्यास
रेलवे में टिकट निरीक्षक (टीटीई) इस एथलीट केअपने निजी श्रेष्ठ प्रदर्शन (1:38.30) से आठ मिनट बेहतर है जो उन्होंने पिछले साल नेशनल ओपन चैंपियनशिप में किया था। जयपुर में अपने कोच गुरुमख सिहाग के साथ कोचिंग करने वाली भावना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी सीनियर या जूनियर स्पर्धा में भाग नहीं लिया है। वह अभी तक एथलेटिक्स फेडरेशन के किसी शिविर में भी शामिल नहीं की गई है। उन्होंने चार साल पहले हैदराबाद में हुई अंतर राज्य चैंपियनशिप में शुरुआत करते हुए 1: 52.38 सेकंड का समय निकाला था।
अब तक इन एथलीटों को ओलंपिक टिकट
- केटी इरफान : 20 किमी पैदल चाल
- अविनाथ साबले (3000 मीटर स्टेपलचेज)
- नीरज चोपड़ा : भाला फेंक एथलीट
- 4×400 मिश्रित रिले टीम
प्रियंका और संदीप ओलंपिक टिकट से चूके
संदीप के पास अभी अगले महीने जापान में होने वाली एशियाई पैदल चाल चैंपियनशिप में टोक्यो ओलंपिक कोटा हासिल करने का मौका होगा। केटी इरफान ने पिछले साल ही 20 किलोमीटर पैदल चाल के लिए टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल किया था।