फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Bhawani Devi claims gold medal in National Fencing Championships its her ninth title

भवानी नौवीं बार बनीं राष्ट्रीय चैंपियन, केरल की जोसना को 15-7 से हराकर जीता स्वर्ण पदक

Mon, 22 Mar 2021 08:34 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 22 Mar 2021 08:34 AM IST
विज्ञापन
Bhawani Devi claims gold medal in National Fencing Championships its her ninth title
भवानी देवी - फोटो : twitter@KirenRijiju

टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली देश की पहली तलवारबाज भवानी देवी ने 31वीं सीनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में महिला सब्रे व्यक्तिगत स्पर्धा का खिताब जीता। तमिलनाडु की भवानी नौवीं बार राष्ट्रीय चैंपियन बनीं। भवानी ने फाइनल में केरल की जोसना जोसफ को 15-7 से पराजित किया। उन्होंने सेमीफाइनल में के अनीता को 15-4 से और क्वार्टर फाइनल में पंजाब की जगमीत कौर को 15-7 से हराया था।

विज्ञापन


 भवानी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में अपने शुरुआती पूल मैच में जम्मू-कश्मीर की जसप्रीत कौर को आसानी से 15-2 से हराया। हालांकि क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें तेलंगाना की बेबी रेड्डी की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। जहां उन्होंने 15-14 के करीबी अंतर से जीत हासिल की। सेना के कुमारसेन पद्म गिशो निधि ने राजस्थान के गत चैंपियन करण सिंह को हराकर पुरुष वर्ग में सब्रे स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


 करण ने हाल में बुडापेस्ट में विश्व कप तलवारबाजी में भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और नॉकआउट चरण में पहुंचे थे। महिलाओं की फॉउल व्यक्तिगत स्पर्धा में केरल की अवंती राधिका प्रकाश ने पिछली बार की कांस्य पदक विजेता मणिपुर की लेशराम खुसबोरानी पर जीत दर्ज करके खिताब बरकरार रखा। पुरुषों के एपी वर्ग में गोवा के चिंगखम जेटली सिंह ने छत्तीसगढ़ के राजेंद्रन शांतिमोल शेरजिन को हराकर पहला स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed