फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Bharat Khandare becomes the first Indian born fighter to join UFC

विदेश के सबसे बड़े फाइटिंग इवेंट में भारत का नाम रोशन करेगा यह फाइटर

Fri, 17 Nov 2017 01:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 17 Nov 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
Bharat Khandare becomes the first Indian born fighter to join UFC
भरत खंडारे - फोटो : mma madhouse

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) की सर्वोच्च संस्था UFC ने भारतीय मूल के फाइटर भरत खंडारे के करार की अधिकारिक घोषणा की है। उन्हें भरत 'डेरिंग' खंडारे नाम दिया गया है। इसी के साथ खंडारे UFC से करार करने वाले भारत में जन्मे पहले फाइटर बन गए हैं।

विज्ञापन


खंडारे UFC में अपना डेब्यू 25 नवंबर को चीन के लियू पिंगयुआन के खिलाफ करेंगे। वैसे बैंटमवेट डिवीजन में UFC में एंट्री करने वाले खंडारे भारतीय मूल के दूसरे फाइटर बनेंगे (पहले फाइटर अर्जुन भुल्लर हैं), लेकिन पहले ऐसे फाइटर बनेंगे, जिनका जन्म भारत में हुआ हो। महाराष्ट्र में जन्मे 28 वर्षीय खंडारे ने अपने गृहनगर की सुपरह्युमन जिम में ट्रेनिंग की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जॉन सीना जल्द करना चाहते हैं शादी, गर्लफ्रेंड नहीं हो रही इसके लिए राजी
विज्ञापन
विज्ञापन


UFC एशिया पेसिफिक के वाईस प्रेसिडेंट केविन चांग ने कहा, 'हमें यह घोषणा करने में बहुत खुशी महसूस हो रही है कि भरत खंडारे से UFC ने करार किया है। वो अब विश्व के सर्वश्रेष्ठ MMA एथलीटों के खिलाफ मुकाबला कर सकेंगे। भरत MMA की संस्था से करार करने वाले देश में जन्में पहले एथलीट हैं। हम एशिया से अधिक एथलीटों का स्वागत करने पर ध्यान लगा रहे हैं, जिससे हमारी भी उपस्थिति यहां बढ़ें।'

खंडारे के लिए पूरा ध्यान भारतीय फैंस पर टिका

Bharat Khandare becomes the first Indian born fighter to join UFC
भरत खंडारे - फोटो : twitter

चांग ने आगे कहा, 'हमारा ध्यान भारतीय फैंस और दुनियाभर में मौजूद खंडारे के फैंस पर टिका है, जो अपने चहेते फाइटर का समर्थन करे। खंडारे अपना डेब्यू 25 नवंबर को UFC फाइट नाईट शंघाई में करेंगे, जो इस संस्था के साथ-साथ भारतीय फैंस के लिए भी ऐतिहासिक होगा।'

ये भी पढ़ें: सिर्फ एक मैच लड़ने के लिए वर्ल्ड चैंपियन को मिलेंगे 350 करोड़ रुपए

खंडारे ने एक स्थानीय एमएमए प्रचार समारोह में फेदरवेट चैंपियन का खिताब जीता और UFC में एंट्री का रास्ता बनाया। उन्हें तब स्थानीय एमएमए प्रमोशन में बेस्ट एथलीटों में से एक पाया गया। खंडारे के परिवार में कई लोग रेसलिंग और किकबॉक्सिंग में हाथ आजमा चुके हैं। भरत खंडारे ने एक बार UFC सुपरस्टार्स होली होम और बीजे पेन के गृहनगर न्यू मेक्सिको के एल्ब्युक्युर्कू में जैक्सन-विंक में ट्रेनिंग भी की थी।

भारतीय युवाओं के लिए कुछ ऐसा करना चाहते हैं खंडारे

Bharat Khandare becomes the first Indian born fighter to join UFC
डेमो पिक एमएमए - फोटो : twitter

UFC से जुड़ने पर खंडारे ने कहा, 'किसी भी एमएमए फाइटर के लिए UFC से जुड़ना सपने के सच होने जैसा है। यह विश्व में MMA की नंबर-1 संस्था है। अपने देश, परिवार, सुपरह्युमन जिम की टीम और मेरे लिए यहां फाइट करना गर्व का पल है। मैंने पिछले कुछ वर्षों में बेस्ट एथलीट बनने के लिए कड़ी मेहनत की है, लेकिन इस स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए मुझे और अधिक मेहनत जारी रखना होगी। मैं पहली बार शंघाई में ऑक्टोगन में एंट्री करूंगा और मुझे उम्मीद है कि दुनियाभर के फैंस, विशेषकर मेरे देश के लोग मेरा समर्थन करेंगे।'

ये भी पढ़ें: इस हसीना की ग्रैंड एंट्री की योजना बना रहा है WWE

खंडारे ने आगे कहा, 'UFC तक पहुंचना मेरे लिए पहला कदम है, मुझे यहां रुकने की जरुरत है, अपने आप को साबित करने की जरुरत है। उप-महाद्वीप का सर्वकालिक पहला फाइटर बनना है जो बेल्ट अपने हाथ में उठाए। इस जिम्मेदारी के साथ आए दबाव से मुझे बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी और साबित करने का मौका मिलेगा कि मैं यहां रहने का हकदार हूं।'

बकौल खंडारे, 'भारत में जन्मा पहला UFC फाइटर बनने से मुझे उम्मीद है कि कई युवा भारतीय एथलीटों के लिए रास्ता बना सकूं ताकि वो भी देश का नाम रोशन करें। मुझे उम्मीद है कि मैंने देश के युवा एथलीटों को अपने आप पर भरोसा करने और सपने के पीछे भागने के लिए प्रेरित किया होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed