{"_id":"5fbd1a1c8ebc3e9bcb6f2aca","slug":"best-case-scenario-for-olympics-is-venues-full-of-spectators-tokyo-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान में बढ़ रहे कोरोना के मामले, फिर भी गवर्नर ने कहा- करेंगे ओलंपिक का सफल आयोजन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जापान में बढ़ रहे कोरोना के मामले, फिर भी गवर्नर ने कहा- करेंगे ओलंपिक का सफल आयोजन
Tue, 24 Nov 2020 08:10 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 24 Nov 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को टोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके ने कहा है कि वे पूर्ण सुरक्षा के साथ अगले साल ओलंपिक खेलों का आयोजन करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि जापान में इस महीने संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है और रोजाना देश में 2000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। सरकार इस बीच महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाए बिना एहतियाती कदमों को लागू करने और व्यावसायिक गतिविधियों को चलाने के बीच संतुलन बैठाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
कोइके ने मंगलवार को टोक्यो में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मेजबान शहर के रूप में मैं खेलों का आयोजन कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं फिर चाहे कुछ भी करना पड़े।' कोइके का यह बयान अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक के टोक्यो दौरे के एक हफ्ते बाद आया है। बाक ने जापान के ओलंपिक अधिकारियों के साथ कई की दौर की बैठक की थी, जिसमें कोइके भी शामिल थी।
विज्ञापन