फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   bengal warriors draw with up yoddha, puneri paltan beat u mumba

पीकेएल 2018: बंगाल ने योद्धा को बराबरी पर रोका, पल्टन की यू मुंबा पर रोमांचक जीत

Sun, 21 Oct 2018 01:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Oct 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
bengal warriors draw with up yoddha, puneri paltan beat u mumba
पुणेरी पल्टन

बंगाल वॉरियर्स ने यहां एक रोमांचक मुकाबले में यूपी योद्धा को 40-40 से बराबरी पर रोककर अपना अजेय अभियान जारी रखा। मनिंदर सिंह ने बंगाल की ओर से 16 अंक बटोरे जबकि सुरजीत सिंह ने छह टैकल अंक बनाए। 

विज्ञापन


यूपी योद्धा के लिए प्रशांत कुमार रॉय ने 13 जबकि रिशांक देवडिगा ने रेड से नौ अंक बनाए। पहले हाफ की समाप्ति पर यूपी योद्धा 18-15 से आगे चल रही थी। दूसरे हाफ में एक समय ऑलआउट करके उसने 23-17 की बढ़त भी बना ली थी। 
विज्ञापन


जब यूपी 28-21 से आगे थी तब वह जीतती नजर आ रही थी लेकिन जब मैच समाप्ति में पांच मिनट बचे थे तब बंगाल ने 32-32 पर बराबरी हासिल कर ली थी। 

वहीं दिन के दूसरे मैच में पुणेरी पल्टन ने सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। बेहद रोमांचक मैच में पल्टन ने यू मुंबा को 33-32 से मात दी। यू मुंबा को अभियान में पहली शिकस्त झेलनी पड़ी। पल्टन को जीत दिलाने में कप्तान नितिन तोमर ने बड़ा योगदान दिया और 13 रेड प्वाइंट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed