फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Belgrade Trophy Swimming: Sajan Prakash and Srihari Natraj become champions by improving their own national record

बेलग्रेड ट्रॉफी: साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार के साथ बने चैंपियन

Mon, 21 Jun 2021 09:10 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 21 Jun 2021 09:10 AM IST
सार

  • साजन ने ओलंपिक क्वालिफायर की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा एक मिनट 56.96 सेकंड के समय के साथ जीती।
  • नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में 54.45 सेकंड के समय से बने चैंपियन।

विज्ञापन
Belgrade Trophy Swimming: Sajan Prakash and Srihari Natraj become champions by improving their own national record
साजन प्रकाश ने तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक - फोटो : ट्विटर

विस्तार

ओलंपिक में जगह बनाने के दावेदार साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज ने बेलग्रेड ट्रॉफी तैराकी प्रतियोगिता में अपनी स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते लेकिन टोक्यो खेलों के ‘ए’ क्वालिफिकेशन स्तर को हासिल करने से चूक गए।

विज्ञापन


प्रकाश ने तैराकी की वैश्विक संस्था फिना से मान्यता प्राप्त ओलंपिक क्वालिफायर की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा एक मिनट 56.96 सेकंड के समय के साथ जीती। उन्होंने इस दौरान 2018 में बनाए एक मिनट 57.73 सेकंड के अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया।
विज्ञापन


तैराक नटराज ने भी 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक 
तानिश मैथ्यूज (2:13.55 सेकंड) के खाते में कांसा आया। नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में 54.45 सेकंड के समय से चैंपियन बने। प्रकाश और नटराज दोनों की क्रमश: 200 मीटर बटरफ्लाई और 100 मीटर बैकस्ट्रोक में ओलंपिक ‘बी’ स्तर हासिल कर चुके हैं। ओलंपिक के लिए 200 मीटर बटरफ्लाई में ‘ए’ स्तर एक मिनट 56.48 सेकंड, जबकि 100 मीटर बैकस्ट्रोक में यह 53.85 सेकंड है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांगुली को भी पीला तमगा
शोएन गांगुली ने 400 मीटर मेडले में चार मिनट 37.70 सेकंड के समय के साथ भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया। महिला वर्ग में अनुभवी माना पटेल ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में 29.79 सेकंड के समय के साथ रजत जीता। केनिशा गुप्ता (26.65 सेकंड) चौथे स्थान पर रही। प्रकाश और नटराज को रोम में वार्षिक सेटे कोली ट्रॉफी में ‘ए’ क्वालिफिकेशन स्तर हासिल करने का एक और मौका मिलेगा जो फिना से मान्यता प्राप्त ओलंपिक क्वालिफाइंग प्रतियोगिता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed