फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Beijing Winter Olympics Rise of Covid-19 Omicron cases Scare In China Tianjin

Beijing Winter Olympics: शीतकालीन ओलंपिक पर मंडराया कोविड-19 का साया, बीजिंग के करीब तियानजिन में ओमिक्रॉन का प्रकोप

Sun, 09 Jan 2022 05:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 09 Jan 2022 05:14 PM IST
सार

चीन में अगले महीने से बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन होना है लेकिन उससे पहले कोरोना महामारी के बढ़ते मामले ने ससरकार और आयोजकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। राजधानी बीजिंग के नजदीकी शहर तियानजिन में कोविड-19 के कई मामले सामने आए हैं जिसमें घातक ओमिक्रॉन प्रारूप के भी दो मामले भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Beijing Winter Olympics Rise of Covid-19 Omicron cases Scare In China Tianjin
बीजिंग शीतकालिन ओलंपिक - फोटो : www.olympics.com

विस्तार

चीन में अगले महीने से बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन होना है लेकिन उससे पहले कोरोना महामारी के बढ़ते मामले ने ससरकार और आयोजकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। राजधानी बीजिंग के नजदीकी शहर तियानजिन में कोविड-19 के कई मामले सामने आए हैं जिसमें घातक ओमिक्रॉन प्रारूप के भी दो मामले भी शामिल हैं। इसे देखते हुए यहां के एक करोड़ 40 लाख निवासियों के परीक्षण की तैयारी शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि 20 लोगों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद तियानजिन ने पूरे शहर में परीक्षण कराने का फैसला किया है। नगर निगम के कोविड-19 रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए बने मुख्यालय ने बताया कि संक्रमण के ये मामले शुक्रवार और शनिवार को जिनान जिले में आए और पता चला है कि इनमें से दो मामले ओमिक्रॉन प्रारूप के हैं।
विज्ञापन


दो ओमिक्रॉन मामलों के अलावा तियानजिन में संक्रमण के अन्य 18 मामले मुख्य रूप से एक डे-केयर सेंटर और प्राथमिक स्कूल के छात्रों और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़े हैं। स्थानीय अधिकारियों ने इसके बाद एक करोड़ 40 लाख निवासियों का परीक्षण कराने का फैसला किया है जिससे कि संक्रमण को राजधानी बीजिंग में फैलने से रोका जा सके जिसे चार फरवरी से शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तियानजिन चीन का पहला शहर था जिसमें दिसंबर के मध्य में ओमिक्रॉन के कुछ मामले सामने आए थे लेकिन इसके बाद मामले बढ़ने की कोई जानकारी नहीं मिली। पर्यटकों के बीच लोकप्रिय शियान और कुछ अन्य शहरों में मामलों में इजाफा हुआ था जिसके बाद अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर परीक्षण किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed