फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Beijing Winter Olympics 2022: Norway Therese Johaug bags first gold medal of Winter Olympics

Beijing Winter Olympics 2022: नॉर्वे की थेरेसी जोहॉग ने जीता पहला गोल्ड मेडल, स्कीएथलॉन स्पर्धा में अपने प्रतिद्वंदियों को बड़े अंतर से हराया

Sat, 05 Feb 2022 07:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 05 Feb 2022 07:05 PM IST
सार

सात बार की विश्व स्कीइंग चैंपियन थेरेसी जोहॉग ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का पहला गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। नॉर्वे की जोहॉग ने महिला क्रॉस कंट्री स्कीइंग 7.5किमी + 7.5किमी स्कीएथलॉन स्वर्ण अपने नाम किया।

विज्ञापन
Beijing Winter Olympics 2022: Norway Therese Johaug bags first gold medal of Winter Olympics
थेरेसी जोहॉग - फोटो : social media

विस्तार

सात बार की विश्व स्कीइंग चैंपियन थेरेसी जोहॉग ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का पहला गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। नॉर्वे की जोहॉग ने महिला क्रॉस कंट्री स्कीइंग 7.5किमी + 7.5किमी स्कीएथलॉन स्वर्ण अपने नाम किया। 33 वर्षीय थेरेसी जोहॉग ने 44:13.7 के समय के साथ रशियन ओलंपिक समिति (आरओसी) की नतालिया नेप्राइवा (44:43.9) और ऑस्ट्रिया की टेरेसा स्टाडलोबर (44:44.2) को हराया। 

विज्ञापन


जोहाग ने शुरुआती चरण में 7.5 किमी क्लासिक-शैली के आधे रास्ते पर बढ़त बनाई और इसके बाद उन्होंने दूसरे चरण में फ़्रीस्टाइल स्की में भी अपने पहले ओलंपिक पदक को पक्का करने के लिए 600 मीटर की दूरी में 15 सेकंड की बढ़त बना ली। फिनिश लाइन पर आरओसी की नेप्राइवा ने रजत और ऑस्ट्रिया की टेरेसा स्टाडलोबर ने कांस्य से संतोष किया।
विज्ञापन


अन्य स्पर्धा में आइरीन स्काउटन ने महिलाओं के 3,000 मीटर में 20 साल पुराने ओलंपिक रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बीजिंग खेलों के पहले स्पीड स्केटिंग स्पर्धा में नीदरलैंड को स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने अंतिम 10 जोड़ियों में स्केटिंग करते हुए तीन मिनट 56.93 सेकंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed