{"_id":"5e3308778ebc3e4b605d02e2","slug":"bangladesh-beat-south-africa-by-104-runs-to-enter-semis","type":"story","status":"publish","title_hn":"Under-19 World Cup: दक्षिण अफ्रीका को 104 रन से हराकर बांग्लादेश सेमीफाइनल में ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Under-19 World Cup: दक्षिण अफ्रीका को 104 रन से हराकर बांग्लादेश सेमीफाइनल में
Fri, 31 Jan 2020 07:41 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 31 Jan 2020 07:41 AM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश अंडर-19 टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश ने ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका को 104 रन से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। गुरुवार को खेले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 261 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 157 रन पर ही सिमट गई।
विज्ञापन
बांग्लादेश की तरफ से रकिबुल हसन ने सर्वाधिक पांच विकेट झटके। इसके लिए हसन को मैन ऑफ मैच चुना गया। बांग्लादेश की तरफ से तनजीद हसन ने 80, शहादत हुसैन ने नाबाद 74 और तौहिद ह्रदय ने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन