फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Ban imposed on outsiders in all Sai centers due to coronavirus

कोरोना से बचाव: सभी साई सेंटरों में बाहरी के लोगों के आने-जाने पर लगाया गया प्रतिबंध

Mon, 16 Mar 2020 09:11 AM IST
मुकेश कुमार झा हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 16 Mar 2020 09:11 AM IST
सार

  • सभी साई सेंटरों में बाहरी के लोगों के आने-जाने पर लगाया गया प्रतिबंध
  • कम ऐंड प्ले स्कीम पर लगाई गई रोक, बाहरी खिलाड़ी नहीं कर सकेंगे ट्रेनिंग
  • ओलंपिक की तैयारियों में जुटे खिलाडियों के बाहर निकलने पर रोक

विज्ञापन
Ban imposed on outsiders in all Sai centers due to coronavirus
साई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना वायरस के डर से अब टोक्यो ओलंपिक की तैयारियां बंद दरवाजों में की जाएंगी। सभी साई सेंटरों में बाहरी लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यही नहीं इन सेंटरो में ओलंपिक की तैयारियों में जुटे खिलाडियों के बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


साई ने बाहर के लोगों और उभरते खिलाडियों के लिए रखी कम ऐंड प्ले स्कीम तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। यही नहीं साई ने अपने सभी रीजनल सेंटरों को आदेश दिए हैं कि ओलंपिक की तैयारियों में जुटे खिलाडिय़ों के साथ किसी भी बाहरी को प्रैक्टिस नहीं कराई जाएगी। साथ ही इन खिलाडिय़ों की ओर से प्रयोग में लाई जाने वाली सुविधाओं को किसी भी बाहरी के लिए बुक नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


इस वक्त ओलंपिक की तैयारियों के लिए एनआईएस पटियाला में बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, बंगलूरू में हॉकी, एथलेटिक्स, सोनीपत, लखनऊ में कुश्ती, दिल्ली में महिला बॉक्सिंग के कैंप लगे हैं। एनआईएस पटियाला के मुख्य दरवाजे को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक की तैयारियों में जुटा कोई भी कैंपर अगर बाहर जाना चाहता है तो उसे मुख्य द्वार पर ही रोका जा रहा है। बंगलूरू में भी यही स्थिति है। सोनीपत में पहलवानों के साथ ट्रेनिंग करने आ रहे बाहरियों को रोक दिया गया। पटियाला में ट्रेनिंग के दौरान खिलाडिय़ों और कोच को निर्देश दिए गए कि कोई भी कैंपर बाहर नहीं जाएगा।

गुजरना होगा मेडिकल चेकअप से
ओलंपिक की तैयारियों में जुटे किसी भी कैंपर को आपातकालीन स्थिति में बाहर जाना पड़ता है तो वापसी पर उसे संस्थान के मेडिकल सेंटर में गहन चिकित्सकीय परीक्षण से गुजरना होगा। डॉक्टर की हरी झंडी के बाद ही खिलाड़ी को कैंप में प्रवेश दिया जाएगा।

साई निदेशकों की बैठक रद्द
साई के निदेशक संदीप प्रधान ने भविष्य की योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए अपने सभी सेंटरों के कार्यकारी और क्षेत्रीय निदेशकों के साथ हाई परफॉरमेंस मैनेजरों की बैठक बुलाई थी। एनआईएस पटियाला में 17 और 18 मार्च को होने वाली इस बैठक को भी रद्द कर दिया गया।


खेल मंत्री, आईओए का टोक्यो दौरा रद्द
टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले भारतीय दल की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए टोक्यो जा रहे खेल मंत्री और भारतीय ओलंपिक संघ का दौरा रद्द कर दिया गया है। खेल मंत्री किरन रिजीजू और आईओए के पदाधिकारी 25 मार्च को टोक्यो जा रहे थे। यहां भारतीय खिलाडिय़ों के लगने वाले कैंप और इंडिया हाउस के इंतजामों का ब्योरा लेना था, लेकिन वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस दौरे को भी रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed