फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Bajrang Punias US camp extended by one month at cost of 11.65 lakh

अमेरिका में ओलंपिक की तैयारी कर रहे बजरंग पूनिया, एक माह के लिए और बढ़ा कैंप

Tue, 05 Jan 2021 03:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 05 Jan 2021 03:52 PM IST
सार

बजरंग पूनिया ने कहा यहां अभ्यास के लिए जो साथी मिल रहे हैं उनका स्तर बहुत अच्छा है। भारत में मैं अमूमन 74 किग्रा और 79 किग्रा वर्ग के पहलवानों के साथ अभ्यास करता हूं, लेकिन यहां मुझे अपने भार वर्ग के पहलवान ही मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Bajrang Punias US camp extended by one month at cost of 11.65 lakh
बजरंग पूनिया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ओलंपिक की तैयारियों में लगे पहलवान बजरंग पूनिया का अमेरिका में अभ्यास के समय को एक महीने बढ़ाने को मंजूरी मिल गई है और अब उनका अभ्यास शिविर फरवरी के पहले सप्ताह तक चलेगा। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पूनिया ने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई कर रखा है। वह मिशीगन के क्लिफ कीन कुश्ती क्लब में चार दिसंबर से अभ्यास कर रहे हैं।

विज्ञापन


साई ने कहा कि एक महीने के अतिरिक्त अभ्यास का खर्चा 11.65 लाख रुपये आएगा और साइ इसका वहन करेगा। साई ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘यह फैसला पिछले सप्ताह मिशन ओलंपिक विभाग की बैठक में किया गया।’ विज्ञप्ति के अनुसार पूनिया ने कहा, ‘यहां हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिम है और सबसे अच्छी बात यह है कि मुझे अभ्यास के लिए बेहतर साथी मिल रहे हैं। यहां अभ्यास कर रहे कॉलेज के लड़के भी अच्छे हैं। मुझे अपने स्तर में बढ़ोतरी के लिये यहां हर तरह की सुविधा मिल रही है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed