फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Bajrang Punia says My focus is on medals for India, not rankings 

'मेरा लक्ष्य रैंकिंग नहीं, देश के लिए पदक जीतना' 

Mon, 24 Jun 2019 11:39 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 24 Jun 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Punia says My focus is on medals for India, not rankings 
bajrang punia - फोटो : file photo

विश्व ओलंपिक दिवस (23 जून,रविवार) के मौके पर दुनिया के नंबर-1 पहलवान भारत के बजरंग पूनिया ( 65 किलोग्राम भारवर्ग) का कहना है कि वह अपनी हालिया रैंकिंग से काफी खुश हैं, लेकिन रैकिंग उनका लक्ष्य नहीं, वह तो देश के लिए ज्यादा से ज्यादा पदक, खासकर ओलंपिक पदक जीतना चाहते हैं। 

विज्ञापन


बजंरग ने कहा कि देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतने को लेकर वह काफी फोकस्ड हैं और इसीलिए रैंकिंग को कभी अपनी राह का रोड़ा नहीं बनने देना चाहते और खुद को बेहतर बनाने के लिए हर समय अपना ध्यान मैट पर लगाए रखना चाहते हैं। 
विज्ञापन


बजरंग ने कहा, 'वर्ल्ड नंबर-1 बनकर अच्छा लगता है लेकिन मुझ पर उसका दबाव नहीं रहता। मेरे लिए सही मायने में रैंकिंग मायने नहीं रखता। मेरा लक्ष्य सिर्फ सर्वश्रेष्ठ देना और देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतना है। रैंकिंग में नंबर-1 हैं, यह सोच कर अच्छा लगता है कि इससे ज्यादा कुछ नहीं लेकिन मेरा लिए असल लक्ष्य कुछ और है।' यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने इस बार जो रैकिंग निकाली है, उसमें इस बार भारत के 15 पहलवान शामिल हैं। इससे पहले कभी भारत के इतने पहलवानों ने शीर्ष-10 में जगह नहीं बनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग अपने साथी खिलाड़ियों के भी काफी खुश हैं और उनका मानना है कि इससे बाकी के खिलाड़ियों को अच्छा करने की प्ररेणा मिलेगी। बजरंग ने कहा, 'इस बात से साबित होता कि भारतीय कुश्ती आगे बढ़ रही है। हमारे पहलवान शीर्ष-10 में हैं। यह भारत के लिए अच्छी खबर है। यह खबर बाकी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत होगी कि ये लोग नंबर-1, नंबर-2 हैं। इससे हर किसी को आगे जाने के लिए आत्मबल मिलेगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed