VIDEO: सपना चौधरी के गाने पर थिरके बजरंग पूनिया, लॉकडाउन के दौरान दिखा बदला अंदाज
कोरोना वायरस की वजह से खेल जगत सूना पड़ चुका है। कई बड़ी प्रतियोगिताएं, इवेंट्स वायरस की वजह से टल चुकी है। इस दौरान खिला़ड़ी भले ही खेल से दूर हो लेकिन, अपने घर पर ही जिम, एक्सरसाइज कर खुद को फिट रखने की कोशिश भी कर रहे हैं। इस दौरान देश के शीर्ष पहलवान बजरंग पूनिया एक नए रंग में नजर आए। रूटीन एक्सरसाइ करने के अलावा वह डांस करके खुद को फिट रखने की जुगत में हैं।
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने बजरंग का ऐसा ही एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। लगभग एक मिनट के इस वीडियो में, बजरंग एक प्रसिद्ध हरयाणवी गीत 'तू चीज बड़ी है' पर थिरक रहे हैं। इस वीडियो में, बजरंग शॉर्ट्स और एक टी-शर्ट पहने हुए है। UWW के इस वीडियो को बजरंग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी रीट्वीट किया है।
Dancing into the week like we're @BajrangPunia🕺🇮🇳.
— United World Wrestling (@wrestling) April 27, 2020
IG📹: @Shako_coach_official pic.twitter.com/whvEbjZtJS
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पहलवानों में शुमार पूनिया, आगामी ओलंपिक खेलों में भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद है। 65 किलोग्राम वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले इस पहलवान ने टोक्यो ओलंपिक की तैयारी के लिए कमर कस ली है। वर्तमान में ओलंपिक खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है, लेकिन बजरंग अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। बता दें कि 26 वर्षीय पहलवान ने कोरोना वायरस रिलीफ फंड में अपना छह महीने का वेतन दान किया था।