{"_id":"5e50fb6d8ebc3ef3bf3f10e3","slug":"bajrang-punia-along-with-three-others-enters-final-of-asian-wrestling-championship-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप: रवि दहिया ने लगाया स्वर्णिम दांव, फाइनल में हारे बजरंग पूनिया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप: रवि दहिया ने लगाया स्वर्णिम दांव, फाइनल में हारे बजरंग पूनिया
Sun, 23 Feb 2020 04:38 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 23 Feb 2020 04:38 AM IST
विज्ञापन
बजरंग पूनिया और रवि दहिया
- फोटो : ट्विटर
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के पांचवें दिन भले ही भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया को फाइनल में हार के बाद सिल्वर से संतोष करना पड़ा हो, लेकिन 57 किग्रा भारवर्ग में रवि कुमार दहिया ने एकतरफा अंदाज में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। तजाकिस्तान के हिकमातुलो वोहिदोव को 10-0 से पटकते हुए रवि ने शनिवार को भारत को उसका एकमात्र गोल्ड दिलाया।
विज्ञापन
इसके पहले टोक्यो ओलंपिक में भारत की बड़ी उम्मीदों मे से एक पूनिया को नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में पुरुषों के फ्रीस्टाइल वर्ग के 65 किग्रा भारवर्ग में जापानी पहलवान से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। जापान के ताकुतो ओटोगुरो ने उन्हें 10-2 से हराया। यह वही पहलवान थे जिनसे बजरंग 2018 विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में भी भिड़े थे।
विज्ञापन
वैसे फाइनल में हारने वाले बजरंग अकेले पहलवान नहीं रहे। उनके अलावा गौरव (79 किग्रा) और सत्यव्रत कादयान (97 किग्रा) को भी खिताबी मुकाबले में हारकर सिल्वर से संतोष करना पड़ा। वहीं नवीन (70 किग्रा) कांस्य पदक से चूक गए। कजाखिस्तान के मेरजान अशीरोव ने उन्हें हराया। इससे पहले महिलाओं ने अपने-अपने वर्ग में तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य सहित आठ पदक जीते।
विज्ञापन