फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   badminton national caoch Vijaydeep Singh said shuttler PV Sindhu can repeat history in Tokyo Olympics

Tokyo Olympics: बैडमिंटन कोच विजयदीप बोले- सिंधू से इतिहास दोहराने की उम्मीद

Sun, 04 Jul 2021 03:15 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 04 Jul 2021 03:15 PM IST
सार

बैडमिंटन के राष्ट्रीय कोच विजयदीप सिंह ने कहा है कि आगामी टोक्यो ओलंपिक्स में उन्हें स्टार शटलर पीवी सिंधू से इतिहास दोहराने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सिंधू एक ऐसी खिलाड़ी हैं जो आसानी से हार नहीं मानतीं। 

विज्ञापन
badminton national caoch Vijaydeep Singh said shuttler PV Sindhu can repeat history in Tokyo Olympics
पीवी सिंधू - फोटो : ट्विटर

विस्तार

रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधू से टोक्यो में भी इतिहास दोहराने की उम्मीदें हैं। सिर्फ सिंधू ही नहीं बल्कि भारतीय बैडमिंटन के इतिहास में पहली बार विश्व नंबर 10 सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने युगल में पदक आस बंधाई है। विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर बी साई परणीथ पुरुष एकल में ओलंपिक में चुनौती पेश करेंगे।

विज्ञापन


कोरियाई कोच पार्क लगाएंगे सिंधू का बेड़ा पार

सिंधू को 2019 में विश्व चैंपियन बनाने में कोरियाई कोच किम जी ह्यून का बड़ा हाथ था। इस बार भी सिंधू से उनका सर्वश्रेष्ठ निकलवाने की जिम्मेदारी कोरियाई कोच पार्क ताई सुंग के जिम्मे है। सिंधू हैदराबाद के गोच्चीबाउली स्टेडियम और सुचित्रा अकादमी में टोक्यो के लिए तैयारियां कर रही हैं।
विज्ञापन


विश्व चैंपियन बनने के बाद नहीं जीता खिताब

सिंधू के लिए टोक्यो में राह आसान नहीं होगी। नंबर छह सीड के रूप में उतरने वाली सिंधू के सामने टॉप सीड चेन यू फेई, दूसरी सीड ताइवान की ताई जू यिंग, तीसरी सीड जापानी नाजोमी ओकुहारा, चौथी जापानी अकाने यांमागुची, पांचवी सीड थाईलैंड की रत्नाचोक इंतेनॉन को हराने की चुनौती होगी। क्वार्टर फाइनल में वह किसी जापानी या फिर ताई जू से टकरा सकती हैं। ताई, ओकुहारा, रत्नाचोक, चेन यू फेई के खिलाफ सिंधू ने अपने अंतिम मुकाबले हारे हैं। सिर्फ यामागुची को को उन्होंने ऑल इंग्लैंड में हराया है। 2019 में विश्व चैंपियन बनने के बाद सिंधू ने कोई बीडब्लूएफ खिताब नहीं जीता है। ताई के खिलाफ 18 में से वह 13, रत्नाचोक के खिलाफ 10 में से छह मुकाबले हार चुकी हैं। ओकुहारा से 10-8 और यामागुची से 11-7 की बढ़त पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब पर भारी सात्विक का स्मैश

यह मलेशियाई कोच तान किम हर थे जिन्होंने गोपीचंद अकादमी चल रहे राष्ट्रीय शिविर में पहली बार सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी बनवाई। वरना दोनों अलग-अलग जोड़ीदार के साथ खेलते थे। देखते ही देखते ही तान और कोच विजयदीप सिंह ने सात्विक के स्मैश और चिराग को नेट पर ताकतवर बना दिया। नतीजा यह निकला कि दोनों ने थाईलैंड ओपन के रूप में सुपर सीरीज का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनने का गौरव हासिल किया।


राष्ट्रीय  बैडमिंटन कोच विजयदीप सिंह ने कहा, सिंधू को मैंने राष्ट्रीय शिविर में बेहद करीब से तैयारी करते देखा है। वह ऐसी शटलर हैं जो कभी हार नहीं मानती हैं। यही उनकी ताकत है। उनकी इसी आदत की वजह से मैं उन्हें टोक्यो में पदक का दावेदार मानता हूं। बड़े टूर्नामेंट में उनकी शारीरिक भाषा बदल जाती है। सात्विक और चिराग को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उनके 90 प्रतिशत पदक जीतने के अवसर हैं। ड्रा अच्छा मिला तो कुछ भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed