{"_id":"5fc362d070484332fb01ad4b","slug":"avinash-sable-breaks-half-marathon-national-record-title-for-ethiopias-walelegn","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के बेटे साबले ने तोड़ा रिकॉर्ड, राष्ट्रीय हाफ मैराथन में यह कारनाम करने वाले बने पहले भारतीय","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
किसान के बेटे साबले ने तोड़ा रिकॉर्ड, राष्ट्रीय हाफ मैराथन में यह कारनाम करने वाले बने पहले भारतीय
Sun, 29 Nov 2020 02:28 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 29 Nov 2020 02:28 PM IST
सार
भारतीय सेना में इस समय हवलदार के पद पर काबिज साबले ने पिछले साल एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
अविनाश साबले
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके अविनाश साबले ने रविवार को यहां एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय शीर्ष धावकों में एक मिनट 30 सेकेंड के समय से राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। वह सभी भारतीयों में काफी आगे रहे और ओवरआल 10वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
पिछले साल विश्व एथलेटिक्स चेम्पियनशिप के दौरान 3000 स्टीपलचेज में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके 26 वर्षीय साबले इस तरह पहले भारतीय बन गए, जिसने हाफ मैराथन 61 मिनट से कम समय में पूरी की हो।
विज्ञापन
साबले का प्रदर्शन इतना शानदार था कि वह अपने भारतीय प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे रहे। श्रीनू बुगाथा दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने 1:04:16 का समय निकाला जबकि दुर्गा बहादुर बुद्धा 1:04:19 के समय से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार पूर्व राष्ट्रीय हाफ मैराथन रिकार्ड 1:03:46 के समय से महाराष्ट्र के कालीदास हिरावे के नाम पर था। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने रेस आरंभ की थी, उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं यह देखकर बहुत खुश हूं कि एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन को उचित स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों के साथ आयोजित किया गया। शीर्ष अंतरराष्ट्रीय मैराथन धावकों के अलावा भारत के अविनाश साबले ने नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई।’
साबले ने एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीयों के कोर्स रिकॉर्ड को भी बेहतर किया जो बुगाथा के नाम था जिन्होंने एक घंटे चार मिनट 33 सेकेंड का समय लिया था, उन्होंने पिछले साल भारतीयों में रेस जीती थी। साबले 2018 में अभिषेक पाल के पीछे दूसरे स्थान पर रहे थे।
महाराष्ट्र में मांडवा गांव के किसान के बेटे साबले ने पिछले साल दोहा में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप पुरूषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में आठ मिनट 21.37 सेकेंड के समय से ओलंपिक क्वालीफाइंग मानक समय (8:22.00 सेकेंड) निकाला था और 13वें स्थान पर रहे थे।