{"_id":"5baebf8a867a554f1c0ee688","slug":"avinash-sabale-breaks-37-years-old-record-in-3000m-steeplechase-national-athletics-champianship","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविनाश ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में तोड़ा 37 साल पुराना रिकॉर्ड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अविनाश ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में तोड़ा 37 साल पुराना रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 29 Sep 2018 05:26 AM IST
विज्ञापन
avinash sabale
सेना के एथलीट अविनाश सेबल ने शुक्रवार को 58वीं ओपन राष्ट्रीय एथलेटिक चैंपियनशिप में 3000 मीटर स्टीपलचेज में 37 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा डाला। अविनाश ने यह दौड़ 8:29.80 सेकंड के समय के साथ जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विज्ञापन
24 वर्षीय अविनाश ने गोपाल सैनी (8:30.88 सेकंड) का 1981 में टोक्यो में बनाया गया राष्ट्रीय रिकॉर्ड ध्वस्त किया। सेना के ही राकेश कुमार स्वामी दूसरे और दुर्गा बहादुर तीसरे स्थान पर रहे। सौ मीटर दौड़ जीतने वाले सेना के ही फर्राटा धाविक संजीत ने 200 मीटर का स्वर्ण भी 21.30 सेकंड के समय के साथ जीता।
विज्ञापन
एशियाई खेलों के चैंपियन अरपिंदर सिंह ने ट्रिपल जंप का स्वर्ण 16.62 मीटर की कूद के साथ जीता। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। धारुन (49.67 सेकंड) ने 400 मीटर दौड़ मीट रिकॉर्ड के साथ जीती। उन्होंने संतोष कुमार (50.16 सेकंड) का 2017 में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ा।
विज्ञापन