{"_id":"5eab071d8ebc3e90a074ed92","slug":"austrian-grand-prix-will-get-the-green-signal-for-organising-only-without-audience","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रियाई ग्रां प्री को दर्शकों के बिना आयोजित करने पर ही मिलेगी हरी झंडी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ऑस्ट्रियाई ग्रां प्री को दर्शकों के बिना आयोजित करने पर ही मिलेगी हरी झंडी
Thu, 30 Apr 2020 10:46 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, विएना
पीटीआई, विएना
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
ग्रैंड प्री (सांकेतिक चित्र)
- फोटो : social media
ऑस्ट्रिया सरकार ने कहा कि ऑस्ट्रियाई ग्रां प्री फॉर्म्युला-1 रेस को दर्शकों के बिना आयोजित करने की स्थिति में ही मंजूरी दी जाएगी। कोरोना वायरस के कारण फॉर्म्युला-1 वर्ल्ड चैंपियनशिप बुरी तरह से प्रभावित है और पांच जुलाई को होने वाली ऑस्ट्रियाई ग्रां प्री उसकी इस सत्र की पहली रेस हो सकती है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रिया के स्वास्थ्य मंत्री रूडोल्फ एन्सोबर ने कहा कि कुछ शर्तें मानने पर ही इस रेस को सरकार से मंजूरी मिलेगी। उन्होंने रेडियो ओ1 से कहा, 'इस रेस का आयोजन पूरी तरह से आयोजकों की सुरक्षा योजना पर निर्भर करेगा।'
विज्ञापन
रूडोल्फ ने कहा, 'हम इस तरह की प्रतियोगिता को बेहद कड़ी शर्तों के साथ ही मंजूरी देंगे और मुझे लगता है कि यह कहने की जरूरत नहीं है कि इसका आयोजन दर्शकों के बिना होना चाहिए।'
विज्ञापन