फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Australian Open Sania Mirza and Nadiia Kichenok lose in first round of women's doubles Rohan Bopanna also disappointed

Australian Open: सानिया मिर्जा की शर्मनाक शुरुआत, किचेनोक के साथ पहले दौर में हारीं, बोपन्ना ने भी किया निराश

Wed, 19 Jan 2022 01:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Wed, 19 Jan 2022 01:58 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलियन ओपन में भारत की शुरुआत निराशाजनक रही। अनुभवी खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा को पहले दौर में युगल स्पर्धाओं में हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को पुरुष युगल में बोपन्ना अपने जोड़ीदार फ्रांस के एडौर्ड रोजर-वेसलिन के साथ हार गए।

विज्ञापन
Australian Open Sania Mirza and Nadiia Kichenok lose in first round of women's doubles Rohan Bopanna also disappointed
रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलियन ओपन में भारत की शुरुआत निराशाजनक रही। अनुभवी खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा को पहले दौर में युगल स्पर्धाओं में हार का सामना करना पड़ा। बुधवार (19 जनवरी) को पुरुष युगल में बोपन्ना अपने जोड़ीदार फ्रांस के एडौर्ड रोजर-वेसलिन के साथ हार गए। वहीं, सानिया को महिला युगल में यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बोपन्ना और उनके फ्रांसीसी साथी वेसलिन तीन सेटों में इंडोनेशिया के क्रिस्टोफर रूंगकट और फिलीपींस के ट्रीट ह्यूई की वाइल्ड कार्ड जोड़ी से हार गए। दोनों जोड़ियों के बीच यह मुकाबला एक घंटे 48 मिनट तक चला। बोपन्ना और वेसलिन को 6-3 6-7 (2) 2-6 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दूसरी ओर, सानिया मिर्जा और नादिया किचेनोक को पहले दौर में स्लोवेनिया की तमारा जिडानसेक और काजा जुवान की जोड़ी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दोनों जोड़ियों के बीच यह मुकाबला एक घंटा 37 मिनट तक चला। सानिया और किचेनोक की जोड़ी ने मुकाबले में 4-6 6-7(5) से हार गई। भारतीय टेनिस स्टार को यूक्रेन की साथी खिलाड़ी के खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा। किचेनोक मैच में बिल्कुल भी लय में नहीं दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युगल स्पर्धा में हार के बाद अब सानिया मिश्रित युगल में अमेरिका की राजीव राम के साथ दिखेंगी। वहीं, बोपन्ना क्रोएशिया की दरिजा जुराक के साथ दिखेंगे। इससे पहले एकल स्पर्धा में चार भारतीय खिलाड़ी क्वालिफाइंग दौर में ही बाहर हो गए। रामकुमार रामनाथन पहले ही मैच में हार गए थे। प्रजनेशन गुणेश्वरन और युकी भांबरी एक मैच जीतने के बाद क्वालिफाइंग दौर में दूसरा मैच हार गए। महिला एकल में अंकिता रैना पहले ही मैच में हार गई थीं।


सानिया मिर्जा ने इस साल की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। उन्होंने एडिलेड इंटरनेशनल में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। नादिया किचेनोक के साथ सानिया सेमीफाइनल में पहुंची थीं। वहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी और स्ट्रोम सैंडर्स के खिलाफ हार गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed