फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Australian Open 2022 Sania Mirza and Rajeev Ram reach second round of mixed doubles

Australian Open 2022: सानिया मिर्जा और राजीव राम ने की धमाकेदार शुरुआत, मिश्रित युगल के दूसरे दौर में बनाई जगह

Thu, 20 Jan 2022 05:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Thu, 20 Jan 2022 05:09 PM IST
सार

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। उन्होंने राजीव राम के साथ मिलकर गुरुवार (20 जनवरी) को सर्बिया के निकोला काचिच और एलेक्जेंद्रा क्रूनिक की जोड़ी को हरा दिया।

विज्ञापन
Australian Open 2022 Sania Mirza and Rajeev Ram reach second round of mixed doubles
राजीव राम और सानिया मिर्जा - फोटो : ऑस्ट्रेलियन ओपन

विस्तार

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। उन्होंने अमेरिका के अपने जोड़ीदार राजीव राम के साथ मिलकर गुरुवार (20 जनवरी) को सर्बिया के निकोला काचिच और एलेक्जेंद्रा क्रूनिक की जोड़ी को हरा दिया। सानिया इससे पहले बुधवार (19 जनवरी) को यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ महिला युगल में हार गई थीं।
विज्ञापन


सानिया और राजीव ने काचिच और क्रूनिक की जोड़ी को सीधे सेटों में हरा दिया। 69 मिनट तक चले इस मुकाबले को दोनों 6-3 7-6(3) से अपने नाम किया। राम इस मिश्रित युगल में डिफेंडिंग चैंपियन हैं। उन्होंने पिछले साल चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजीकोवा के साथ मिलकर खिताब पर कब्जा किया था।
विज्ञापन


सानिया मिर्जा ने युगल में किचेनोक के साथ मिली हार के बाद टेनिस से संन्यास का एलान किया था। वे 2022 सीजन के बाद पेशेवर टेनिस में नहीं दिखेंगी। सानिया युगल स्पर्धा में तीन बार ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं। उन्होंने 2015 में विंबलडन और यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद अगले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीत हासिल की थी। सानिया मिश्रित युगल में ऑस्ट्रेलियन ओपन (2009), फ्रेंच ओपन (2012) और यूएस ओपन (2014) जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, राजीव राम ने युगल स्पर्धा में ऑस्ट्रेलियन ओपन (2020), यूएस ओपन (2021) जीत चुके हैं। वहीं, मिश्रित युगल में दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (2019, 2021) जीतने में सफल रहे हैं। सानिया के अलावा भारत के रोहन बोपन्ना अभी टूर्नामेंट में बने हुए हैं। मिश्रित युगल में बोपन्ना अपने अभियान की शुरुआत शनिवार (22 जनवरी) को क्रोएशिया की दारिजा जुराक के साथ करेंगे। उनका मुकाबला यूक्रेन की ल्यूडमिला किचेनोक और आंद्रे ग्लूबेव की जोड़ी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed