फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Australia joins USA in diplomatic boycott of Winter Olympics over China human rights abuses

Beijing Winter Olympics: ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा एलान, अमेरिका के साथ मिलकर करेगा आयोजन का बहिष्कार

Wed, 08 Dec 2021 03:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 08 Dec 2021 03:46 PM IST
सार

बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक से पहले चीन को एक और झटका लगा है। अमेरिका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी बीजिंग ओलिंपिक का बहिष्कार करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने फैसला किया है कि वह आगामी शीतकालीन ओलंपिक के लिए अपना दल बीजिंग नहीं भेजेगा।

विज्ञापन
Australia joins USA in diplomatic boycott of Winter Olympics over China human rights abuses
बीजिंग ओलंपिक - फोटो : social media

विस्तार

बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक से पहले चीन को एक और झटका लगा है। अमेरिका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी बीजिंग ओलिंपिक का बहिष्कार करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने फैसला किया है कि वह आगामी शीतकालीन ओलंपिक के लिए अपना दल बीजिंग नहीं भेजेगा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बुधवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया भी अमेरिका के साथ इस आयोजन का बहिष्कार कर रहा है।

विज्ञापन


मॉरिसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच कई मुद्दों पर मतभेद हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया के विदेशी मामलों में चीन की दखल और हाल में परमाणु शक्ति से चलने वाली पनडुब्बी हासिल करने के बाद चीनी रवैया भी शामिल है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति से पीछे नहीं हटेगा। हम ऑस्ट्रेलिया के हित के लिए खड़े हैं और इस बात पर कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए कि हम उन खेलों के लिए अपने अधिकारी नहीं भेजेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया से एक दिन पहले अमेरिका ने इन खेलों को राजनयिक बहिष्कार करने का फैसला किया था।

अमेरिका ने चीन द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन के चलते चीन का बहिष्कार किया था। अमेरिका का कहना था कि चीन अल्पसंख्यक उईगर समुदाय का नरसंहार कर रहा है। इसके अलावा वह कई अन्य जगह भी मानवाधिकारों का हनन कर रहा है।


मॉरिसन ने भी शिनजियांग प्रांत में चीनी नरसंहार का हवाला दिया है। इसके अलावा चीन ने ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों से मिलने से इनकार कर दिया था और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने यह फैसला लिया है। मॉरिसन ने कहा, 'हमारी ओर से कोई बाधा नहीं थी लेकिन चीनी सरकार ने लगातार इन मुद्दों पर बात करने के हमारे अधिकारियों से मिलने के मौके गंवाए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed