{"_id":"5ac4c7f84f1c1bd1618b5812","slug":"australia-assured-of-medal-in-boxing-priorly-commonwealth-games-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया ने CWG 2018 की शुरुआत से काफी पहले ही पक्का किया मेडल, जानिए कैसे?","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ऑस्ट्रेलिया ने CWG 2018 की शुरुआत से काफी पहले ही पक्का किया मेडल, जानिए कैसे?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Apr 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
टायलाह रॉबर्ट्सन
ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर टायलाह रॉबर्ट्सन ने 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स से 9 दिन पहले ही मेडल सुरक्षित कर लिया है। 19 वर्षीया बॉक्सर को सेमीफाइनल तक का फ्री पास मिल गया है, जिसकी बदौलत उनका महिलाओं के 51 किग्रा वर्ग में मेडल जीतना तय हो गया है। टायलाह के पास ब्रोंज मेडल हासिल करने का आसान मौका है।
विज्ञापन
दरअसल, टायलाह जिस वर्ग में हैं, उसमें कुल 7 मुक्केबाज ही हिस्सा ले रही हैं। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों मुक्केबाजों को ब्रोंज मेडल मिलेगा। टायलाह का सेमीफाइनल मुकाबला 13 अप्रैल को होना है। इसके लिए उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, 'इतने बड़े मंच पर रिंग में जाकर ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने का इंतजार नहीं कर सकती।'
विज्ञापन
पहली बार खेलों में भाग ले रही रॉबर्ट्सन ने कहा कि वह केवल कांस्य पदक से ही संतोष नहीं करेगी। रॉबर्ट्सन ने कहा, 'मैं स्वर्ण पदक चाहती हूं और मैं यहां कांस्य पदक के लिये रिंग पर नहीं उतरूंगी।'
विज्ञापन
रॉबर्ट्सन के कोच मार्क इवांस ने कहा, 'ड्रॉ के भाग्य के कारण बॉक्सर को फायदा मिल रहा है। किसी कारण से इस वर्ग में कम मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं। वहीं अगर आप पुरुष वर्ग में गौर करें तो देखेंगे कि 24 से 26 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।'