फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Australia A Women team win odi series by 2-1 against India Women

भारत ए महिला टीम ने तीसरे वनडे के साथ सीरीज भी 2-1 से गंवाई

Mon, 16 Dec 2019 10:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 16 Dec 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
Australia A Women team win odi series by 2-1 against India Women
वेदा कृष्णामूर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

भारत ए महिला टीम को तीसरे और अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया ए के हाथों सोमवार को तीन विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। मेजबान टीम ने तीन अनधिकृत वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से जीती।

विज्ञापन


भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट 35 रन पर गंवा दिए थे लेकिन कप्तान वेदा कृष्णामूर्ति के 35 और निचले क्रम में अरुधंति रेड्डी के 45 रन की बदौलत उसने नौ विकेट पर 176 रन बनाए। मनाली दक्षिणी ने 23 और डी हेमलता ने 20 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से मोली स्ट्रानो ने तीन जबकि अन्नाबेल सदरलैंड और कप्तान टालिया मैकग्रा ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ए ने 39.3 ओवर में सात विकेट पर 177 रन बनाकर 63 गेंद शेष रहते हुए आसान जीत दर्ज की। एरिन बर्न्स ने नाबाद 53 और ओपनर जार्जिया रेडीमेन ने 41 रन बनाए। भारत की ओर से हेमलता ने तीन और डीपी कंवर ने दो विकेट लिए। दोनों टीमों के बीच अब 19 दिसंबर से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed