{"_id":"628bcae997930f6601576c1e","slug":"athletics-jyoti-broke-her-own-national-record-of-100-meters-hurdles-in-britain-completed-the-race-in-logborough-international-athletics-in-13-11-seconds","type":"story","status":"publish","title_hn":"Athletics: ज्योति ने ब्रिटेन में 100 मीटर बाधा दौड़ का अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, 13.11 सेकंड में पूरी की लोगबोरो अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स में दौड़","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Athletics: ज्योति ने ब्रिटेन में 100 मीटर बाधा दौड़ का अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, 13.11 सेकंड में पूरी की लोगबोरो अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स में दौड़
Mon, 23 May 2022 11:27 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 23 May 2022 11:27 PM IST
सार
ज्योति ने पिछले महीने कोझिकोड में फेडरेशन कप में 13.09 सेकंड का समय निकाला था लेकिन हवा की गति प्लस 2.1 मीटर प्रति सेकंड होने से उसे अमान्य करार दिया गया क्योंकि वैध सीमा प्लस 2.0 मीटर प्रति सेकंड है।
विज्ञापन
ज्योति
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत की ज्योति याराजी ने ब्रिटेन में आयोजित लोगबोरो अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में 100 मीटर बाधा दौड़ में दो हफ्ते से कम समय में दूसरी बार अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। आंध्र प्रदेश की 22 साल की धावक ने रविवार को 13.11 सेकंड में दौड़ पूरी की और 13.23 सेकंड के अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया जो 10 मई को लिमसोल में साइप्रस अंतरराष्ट्रीय मीट के दौरान बनाया था। तब ज्योति ने 2002 में बने अनुराधा बिस्वाल के 13.38 सेकंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा था। ज्योति के पिता सूर्यनारायण सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं, जबकि मां कुमारी घरेलू सहायिका है।
पिछले माह की दौड़ को माना गया था अमान्य
ज्योति ने पिछले महीने कोझिकोड में फेडरेशन कप में 13.09 सेकंड का समय निकाला था लेकिन हवा की गति प्लस 2.1 मीटर प्रति सेकंड होने से उसे अमान्य करार दिया गया क्योंकि वैध सीमा प्लस 2.0 मीटर प्रति सेकंड है। ज्योति ने 2020 में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी 13.03 सेकंड का समय निकाला था, लेकिन उसे अमान्य करार दिया गया क्योंकि राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) ने टूर्नामेंट में उसकी जांच नहीं की थी और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ का कोई तकनीकी प्रतिनिधि वहां मौजूद नहीं था ।