फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Athletics: Indian men's and mixed 4x400m teams fail to qualify for World Championships

Athletics: भारतीय पुरुष और मिश्रित चार गुणा 400 मीटर टीमें विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने से चुकीं

Sun, 11 May 2025 09:18 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वांगझू (चीन)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वांगझू (चीन) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 11 May 2025 09:18 AM IST
सार

दोनों टीमों को 13 से 21 सितंबर तक होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में जगह बनाने का एक और मौका रविवार को मिलेगा।

विज्ञापन
Athletics: Indian men's and mixed 4x400m teams fail to qualify for World Championships
4*400 मीटर रिले (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय पुरूष और मिश्रित चार गुणा 400 मीटर टीमें टोक्यो विश्व चैम्पियनशिप के लिए सीधे क्वालिफाई करने से चूक गईं और शनिवार को विश्व एथलेटिक्स रिले के पहले दिन पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


दोनों टीमों को 13 से 21 सितंबर तक होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में जगह बनाने का एक और मौका रविवार को मिलेगा। भारत की चार गुणा 400 मीटर मिश्रित टीम ( जय कुमार, स्नेहा कोल्लेरी, धरमवीर चौधरी और रूपल चौधरी) ने मिनट 16 . 85 सेकंड का समय निकालकर सात टीमों की तीसरी हीट में पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन


हर हीट से शीर्ष दो टीमें और बाकी में से सबसे तेज समय निकालने वाली दो टीमें विश्व चैंपियनशिप और विश्व एथलेटिक्स रिले फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब रहीं। भारत को टोक्यो विश्व चैम्पियनशिप में जगह बनाने का एक और मौका रविवार को मिलेगा । भारतीय चौकड़ी चौथी हीट में बोत्स्वाना, इटली, जर्मनी, युगांडा और कनाडा का सामना करेगी। रविवार को दोनों हीट की शीर्ष तीन टीमें विश्व चैम्पियनशिप में पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने पुरूषों की चार गुणा 400 मीटर में नयी टीम उतारी है जिसमें 2023 विश्व चैम्पियनशिप और 2024 ओलंपिक खेलने वाले एथलीट नहीं हैं। जय कुमार, संतोष कुमार, तमिलारासन , टी साजी मनु, टी के विशाल और मोहित कुमार छह टीमों में पांचवें स्थान पर रहे जिन्होंने दो मिनट 59 . 05 सेकंड का समय निकाला। इन्हें भी रविवार को एक और मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed