फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Athletics: Gulveer Singh broke the national record of 5000 meters in the Portland competition, know

Athletics: गुलवीर सिंह ने पोर्टलैंड प्रतियोगिता में 5000 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा, जानें

Mon, 10 Jun 2024 08:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्टलैंड (अमेरिका)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्टलैंड (अमेरिका) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Jun 2024 08:20 PM IST
सार

भारत के कार्तिक कुमार (13:41.07) 17वें स्थान पर रहे जबकि साबले (13:20.37) रेस पूरी नहीं कर सके। पुरुषों की 5,000 मीटर हाई परफोरमेंस स्पर्धा में अभिषेक पाल 13:41.57 सेकेंड के समय से तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
Athletics: Gulveer Singh broke the national record of 5000 meters in the Portland competition, know
गुलवीर सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता एथलीट गुलवीर सिंह ने यहां ‘पोर्टलैंड ट्रैक फेस्टिवल हाई परफोरमेंस’ प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहकर पुरुषों की 5,000 मीटर स्पर्धा का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन


‘पॉल बंटा मेमोरियल रेस’ में हिस्सा लेते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 वर्षीय एथलीट गुलवीर ने 13:18.92 सेकेंड का समय निकाला जो अविनाश साबले के पिछले साल लास एंजिल्स में बनाये गये 13:19.30 सेकेंड के समय के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से बेहतर रहा।
विज्ञापन


अब गुलवीर के नाम 10,000 मीटर और 5,000 मीटर दोनों रेस का राष्टीय रिकॉर्ड है। उन्होंने पिछले साल हांग्झोउ एशियाड में 28.17.21 सेकेंड के समय से 10,000 मीटर स्पर्धा का कांस्य पदक जीता था।अमेरिका के डिलन जैकब्स ने 13:18.18 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के कार्तिक कुमार (13:41.07) 17वें स्थान पर रहे जबकि साबले (13:20.37) रेस पूरी नहीं कर सके। पुरुषों की 5,000 मीटर हाई परफोरमेंस स्पर्धा में अभिषेक पाल 13:41.57 सेकेंड के समय से तीसरे स्थान पर रहे।


‘पोर्टलैंड ट्रैक फेस्टिवल’ अमेरिका की प्रमुख ट्रैक प्रतियोगिताओं में से एक है जिसमें कई ओलंपिक चैम्पियन, विश्व रिकॉर्डधारी, राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी और ओलंपियन हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed