फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Atheletics : Jyoti Yaraji won gold medal in the first outdoor event of the season at the Harry Schulting Games

Atheletics: ज्योति याराजी का बेहतरीन प्रदर्शन, करियर का चौथा सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर जीता स्वर्ण पदक

Thu, 09 May 2024 11:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 09 May 2024 11:08 PM IST
सार

ज्योति याराजी ने भले ही पेरिस ओलंपिक के लिए 2.77 सेकेंड के क्वालीफाइंग मानक को हासिल नहीं किया, लेकिन वह विश्व रैंकिंग के आधार पर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की ओर अग्रसर हैं। विश्व एथलेटिक्स की रोड टू पेरिस सूची में ज्योति फिलहाल 26वें स्थान पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
Atheletics : Jyoti Yaraji won gold medal in the first outdoor event of the season at the Harry Schulting Games
ज्योति याराजी - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत की राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी ज्योति याराजी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को नीदरलैंड के वुघ्ट में हैरी शुल्टिंग खेलों में सीजन की पहली आउटडोर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। ज्योति ने 100 मीटर बाधा दौड़ में यह उपलब्धि हासिल की। पिछले साल हांगझू एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली 24 वर्षीय याराजी ने विश्व एथलेटिक्स ई कैटेगरी की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के लिए 12.87 सेकेंड का समय निकाला जो उनके करियर का चौथा सर्वश्रेष्ठ समय है। 
विज्ञापन

रैंकिंग के आधार पर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के करीब
ज्योति याराजी ने भले ही पेरिस ओलंपिक के लिए 2.77 सेकेंड के क्वालीफाइंग मानक को हासिल नहीं किया, लेकिन वह विश्व रैंकिंग के आधार पर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की ओर अग्रसर हैं। विश्व एथलेटिक्स की रोड टू पेरिस सूची में ज्योति फिलहाल 26वें स्थान पर मौजूद हैं। पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में 40 धावक प्रतिस्पर्धा करेंगे जिनमें से 15 विश्व रैंकिंग के आधार से क्वालीफाई करेंगी, जबकि 25 एथलीट का प्रवेश क्वालीफाइंग मानक से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल 60 मीटर में जीता था स्वर्ण पदक
ज्योति याराजी का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 12.78 सेकेंड का है जो उन्होंने पिछले साल वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के दौरान हासिल किया था। उन्होंने फरवरी में तेहरान में एशियाई इंडोर चैंपियनशिप में 60 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed