{"_id":"5ae393ed4f1c1b390a8b6e64","slug":"asian-youth-championships-nitu-manisha-and-lalita-bag-gold-medals-in-boxing","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई यूथ बॉक्सिंग में भारत की झोली में तीन गोल्ड मेडल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई यूथ बॉक्सिंग में भारत की झोली में तीन गोल्ड मेडल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
एशियाई यूथ चैंपियनशिप
- फोटो : scroll.in
एशियाई यूथ चैंपियनशिप में विश्व चैंपियन नीतू घनघास के स्वर्ण सहित भारत ने तीन गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। लंबे कद की नीतू ने 48 भारवर्ग में स्थानीय मुक्केबाज नीलादा मीकान को हराकर पहला गोल्ड दिलाया। उसके बाद मनीषा (64) और ललिता (69) ने पहला स्थान हासिल किया। अनामिका (51) और साक्षी (81) ने रजत पदक जीते।
विज्ञापन
पुरुष मुक्केबाजों में अंकित खटाना (60) ने रजत पदक जीता। मनीषा ने तजाकिस्तान की इदिमोख खोलोवा को 3-2 से पराजित किया। उसके बाद ललिता ने कजाकिस्तान की बेबेबायेवा मेइया को मात दी। अंकित खटाना को फाइनल में थाईलैंड के अतिचेई ने हराया। भारत ने कुल तीन स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन