{"_id":"5a996ee84f1c1b78028b72db","slug":"asian-wrestling-championships-navjot-kaur-won-gold-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप्स: नवजोत कौर ने किया भारत का नाम रोशन, जीता गोल्ड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप्स: नवजोत कौर ने किया भारत का नाम रोशन, जीता गोल्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Mar 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
नवजोत कौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज रेसलर नवजोत कौर ने भारत का नाम रोशन करते हुए एशियन चैंपियनशिप्स में गोल्ड मेडल जीता। कौर ने किर्गिस्तान के बिश्केक में खेले गए एकतरफा फाइनल में जापान की मिया इमाई को 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में 9-1 के बड़े अंतर से मात दी।
विज्ञापन
इससे पहले भारत को रियो ओलंपिक्स में पदक दिलाने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक ने 62 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में ब्रोंज मेडल जीता। साक्षी ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में कजाखस्तान की अयौल्यम कसमोवा को 10-7 से मात दी।
विज्ञापन
इन दो पदकों की मदद से भारत के कुल पदकों की संख्या 6 हो चुकी है। इसमें एक गोल्ड, एक सिल्वर और चार ब्रोंज मेडल शामिल हैं।
नवजोत ने सेमीफाइनल में मंगोलिया की सेवेजमेड एनख्बायर को 2-1 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल में नवजोत ने दो मिनट के अंदर ही दो अंक की बढ़त हासिल की और फिर इसे बरकरार रखते हुए जल्द ही स्कोर 5-0 से अपने पक्ष में किया।
विज्ञापन
नवजोत ने मिया को वापसी का कोई मौका नहीं दिया, लेकिन जापानी रेसलर ने एक अंक हासिल करते हुए स्कोर 1-5 कर दिया। जल्द ही नवजोत ने दो अंक हासिल किए और स्कोर 7-1 कर लिया। नवजोत ने अपनी जीत और खास बनाते हुए मुकाबला 9-1 से अपने पक्ष में किया।