फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Wrestling Championships: Divya Kakran and Manju Kumari bag bronze for India

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप: दिव्या और मंजू ने जीता कांस्य पदक

Thu, 25 Apr 2019 10:54 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 25 Apr 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Asian Wrestling Championships: Divya Kakran and Manju Kumari bag bronze for India
दिव्या काकरान - फोटो : pti

भारत की दिव्या काकरान और मंजू कुमारी ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में गुरुवार को भारत को दो पदक दिलाए। एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वालीं दिव्या ने मंगोलिया की बेतेस्तबेग सोरोनजोनबोल्ड को 68 किलो भारवर्ग के प्लेऑफ में चित करके कांस्य पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन


उसके बाद मंजू ने 59 भारवर्ग में पदक जीतकर दोहरी खुशी दिलाई जब उन्होंने वियतनाम की थी हुआंग दाओ को 11-2 से पराजित किया। जबकि 50 भारवर्ग में सीमा भी पदक की दहलीज तक पहुंचीं लेकिन कजाखस्तान की वेलेंटिना इवानोवना से 5-11 से हार गईं। 
विज्ञापन


इससे पहले काकरान और मंजू सेमीफाइनल में पराजित होने के बाद मेडल राउंड में पहुंची थीं जबकि सीमा ने रेपचेज राउंड के जरिए तीसरे से चौथे स्थान के लिए हुए मुकाबले में प्रवेश किया था। 55 भारवर्ग में ललिता और 76 भारवर्ग में पूजा क्वार्टर फाइनल में हार गई थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
टखने की चोट से उबरने के बाद वापसी  
नई दिल्ली में 2017 में हुई एशियाई चैंपियनशिप में 69 भारवर्ग में रजत जीतने वालीं दिव्या गुरुवार को 68 भारवर्ग के सेमीफाइनल में चीन की फेंग जोहू से 4-14 से हार गईं थीं। टखने की चोट से उबरने के बाद वापसी करने दिव्या ने क्वार्टर फाइनल में वियतनाम की होंग थाई नगुइन को एकतरफा 10-0 से हराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed