{"_id":"5e4d43df8ebc3ef2b0169cbc","slug":"asian-wrestling-championships-ashu-wins-bronze-in-67kg-greco-roman-category","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई कुश्ती चैंपियनशिपः आशु, आदित्य और हरदीप ने जीते कांस्य पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई कुश्ती चैंपियनशिपः आशु, आदित्य और हरदीप ने जीते कांस्य पदक
Wed, 19 Feb 2020 07:49 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 19 Feb 2020 07:49 PM IST
सार
- एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारतीय पहलवानों ने जीते तीन पदक
- 05 पदक भारत अब तक एक स्वर्ण और चार कांस्य सहित जीत चुका है
विज्ञापन
आशू
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के आशु (67 किग्रा), हरदीप सिंह (97 किग्रा) और पंजाब के आदित्य कुंडू (72 किग्रा) ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे कांस्य पदक जीते। इससे भारत के अब तक एक स्वर्ण सहित पांच पदक हो गए हैं। केडी जाधव स्टेडियम में चल ही चैंपियनशिप में बुधवार को कोई भी भारतीय ग्रीको रोमन पहलवान फाइनल में नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन
आशु दुर्भाग्यशाली रहे जो खिताबी मुकाबले में जगह नहीं बना पाए, लेकिन उन्होंने सीनियर स्तर पर अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पदक जीतकर इसे यादगार बना दिया। आशु ने कांस्य पदक की लड़ाई में सीरिया के मोहम्मद अल हसन को 8-1 से हराया।
विज्ञापन
इससे पहले सेमीफाइनल में वह उज्बेकिस्तान के मखमूद से बढ़त पर थे, लेकिन दूसरा दौर हारकर 4-4 की बराबरी पर मुकाबला छूटने पर तकनीकी आधार पर हार गए। स्वर्ण कोरिया के हांसो रियो ने मखमूद को 4-1 से हराकर जीता।
विज्ञापन
मोहाली के पहलवान और सिविल इंजीनियर आदित्य ने जापानी पहलवान नाओ कुसाका को 8-0 से मात दी। सेमीफाइनल में वह कजाखस्तान के इब्राजिम मागोमादोव से 0-9 से हरा गए। मागोमादोव को फाइनल में ईरान के अमीन यावर ने 8-0 से हराया।
2016 की एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता हरदीप ने किर्गिस्तान के बेकसुल्तान माखमुदोव को 3-1 से शिकस्त दी। रियो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले देश के पहले हेवीवेट ग्रीकोरोमन पहलवान हरदीप को इससे पहले स्वर्ण पदक जीतने वाले ईरानी पहलवान मोहम्मदी सारावी ने 1-9 पराजित किया। हरप्रीत सिंह (82 किग्रा) और अनुभवी और ज्ञानेंद्र (60 किग्रा) को हार मिली।