{"_id":"5e555ba48ebc3ef382540bae","slug":"asian-team-squash-saurav-ghosal-joshna-to-lead-indian-mens-womens-teams","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषाल और जोशना करेंगे एशियाई टीम स्क्वॉश चैंपियनशिप में भारतीय टीम की अगुआई","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
घोषाल और जोशना करेंगे एशियाई टीम स्क्वॉश चैंपियनशिप में भारतीय टीम की अगुआई
Tue, 25 Feb 2020 11:09 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा
- फोटो : सोशल मीडिया
सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा 25 से 29 मार्च तक मलयेशिया के कुआलालंपुर में होने वाली 20वीं एशियाई टीम स्क्वॉश चैंपियनशिप में क्रमश: भारतीय पुरुष और महिला टीम की अगुआई करेंगे। घोषाल 13 बार के राष्ट्रीय चैंपियन हैं और उनकी मौजूदा विश्व रैंकिंग 13वीं है।
विज्ञापन
वहीं 18 बार राष्ट्रीय चैंपियन जोशना की रैंकिंग 12वीं है। पुरुषों की टीम में घोषाल के अलावा अभिषेक प्रधान, हरिंदर पाल संधू और अभय सिंह, जबकि महिलाओं में जोशना के साथ तन्वी खन्ना, सुनयना कुरुविला और सान्या वत्स हैं।
विज्ञापन