{"_id":"5e5e35fa8ebc3ec7b70dd2b3","slug":"asian-olympic-qualifiers-indian-boxer-gaurav-solanki-enters-pre-quarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरव सोलंकी और आशीष एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
गौरव सोलंकी और आशीष एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
Wed, 04 Mar 2020 07:45 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 04 Mar 2020 07:45 AM IST
विज्ञापन
boxing shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गौरव सोलंकी (57 किग्रा) और आशीष कुमार (75 किग्रा) ने एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर में जीत के साथ आगाज किया। सोलंकी ने किर्गिस्तान के अकीलबेक एसेनबेक उलु को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से और एशियाई चैंपियनशिप के रजत विजेता आशीष ने ताईवान के कान चीया-वेई को इसी अंतर से मात देकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
सोलंकी ने किर्गिस्तान के दो बार के राष्ट्रीय चैंपियन के खिलाफ शुरू से ही दबदबा बना लिया और उन्हें विरोधी मुक्केबाज की कमजोर रक्षा तकनीक का भी फायदा मिला। उन्होंने सटीक पंच लगाकर अंक हासिल किए। सोलंकी का सामना अब उज्बेकिस्तान के शीर्ष वरीय मिराजिजबेक मिर्जाखालिलोव से होगा। मिर्जाखालिलोव मौजूदा विश्व चैंपियन हैं। उन्होंने 2018 एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
आशीष की टक्कर किर्गिस्तान के ओमुरबेक बेखजित उलु से होगी। उन्होंने पिछले साल एशियाई चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में बेखजित को हराया था। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले मुक्केबाज टोक्यो के लिए क्वालिफाई कर जाएंगे।
विज्ञापन