फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Games to be start in seven weeks, sports ministry to make plans for 10 sports

एशियाई खेल: टूर्नामेंट के शुरू होने में बचे सात माह, 10 खेलों की तैयारियों का अब खिचेगा खाका

Thu, 10 Feb 2022 09:57 AM IST
Rajeev Rai हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 10 Feb 2022 09:57 AM IST
सार

  • 69 में से दिलाए 25 पदक पर तैयारियों पर अब होगी बात
  • खेल मंत्रालय ने एशियाई, राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पदक दिलाने वाले मुख्य खेलों के अलावा 10 खेलों को चुना

विज्ञापन
Asian Games to be start in seven weeks, sports ministry to make plans for 10 sports
एशियन गेम्स 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई खेलों को शुरू होने में ठीक सात माह का समय बचा है, लेकिन चार साल पहले जकार्ता में 25 पदक दिलाने वाले 10 ओलंपिक और गैर ओलंपिक खेलों की तैयारियां अब तक नहीं सिरे चढ़ी हैं। इन खेलों के कई खिलाडिय़ों को जकार्ता एशियाई खेलों से तकरीबन एक साल पहले टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) में शामिल कर लिया गया था, लेकिन इस बार टॉप्स में इन खेलों के खिलाड़ी अब तक शामिल नहीं हैं। खेल मंत्रालय और साई ने अब एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक दिलाने वाले प्राथमिकता प्राप्त खेलों के अलावा 10 खेलों का चयन कर उनकी तैयारियां पटरी पर लाने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


खेल सचिव से होगी चर्चा
मंत्रालय जल्द ही जकार्ता एशियाई खेलों में दो स्वर्ण समेत 25 पदक दिलाने वाले खेलों ब्रिज, घुड़सवारी, कबड्डी, कुराश, याचिंग, सेपक टाकरा, स्क्वाश, टेनिस और वुशू के अलावा इस बार के हांग झोऊ एशियाई खेलों में शामिल किए गए चेस की तैयारियों का खाका खीचने जा रहा है। खुद खेल सचिव इन खेल संघों के साथ जल्द उनकी तैयारियों पर चर्चा करेंगी। खेल सचिव इन खेलों से आगामी एशियाई, राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने की संभावनाओं और संभावित पदक विजेताओं की तैयारियों के बारे में बात करेंगी। 
विज्ञापन


दो स्वर्ण समेत 25 पदक जीते थे नौ खेलों ने
जकार्ता एशियाई खेलों में भारत ने 15 स्वर्ण समेत कुल 69 पदक जीते थे और वह पदत तालिका में आठवें स्थान पर रहा था। इनमें मंत्रालय की सूची में शामिल किए गए इन 10 खेलों (चेस को छोड़कर) का बड़ा हाथ था। स्क्वाश में पांच, वूशु में चार पदक आए थे। ब्रिज में एक स्वर्ण समेत तीन पदक आए थे। टेनिस में भी एक स्वर्ण दो कांस्य आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉप्स में शामिल करने की उठेगी आवाज
कुछ खेल संघों केपदाधिकारियों का कहना है कि एशियाई खेलों की तैयारियां ओलंपिक के बाद शुरू हो जानी चाहिए थी। खासतौर पर संभावित पदक विजेताओं को टॉप्स में शामिल किया जाना चाहिए था। जो भी थोड़ी तैयारियां चल रही हैं वह वार्षिक कैलेंडर के अनुसार चल रही हैं जो नाकाफी हैं। खेल सचिव के समक्ष वे सबसे पहले संभावित पदक विजेताओं को टॉप्स में शामिल करने को कहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed