फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Games, Flashback: Parduman Singh Brar was first indian athlete to clinch two gold medal

फ्लैशबैक: एशियन गेम्स में प्रद्युम्न ने बढ़ाई थी तिरंगे की शान, 2 खेलों में गोल्ड जीत रचा था इतिहास

Thu, 09 Aug 2018 10:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 09 Aug 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
Asian Games, Flashback: Parduman Singh Brar was first indian athlete to clinch two gold medal

दूसरा एशियाई खेल मनीला में 01 से 09 मई 1954 में खेला गया। जहां 8 देशों के 970 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कुल 8 खेलों में 77 स्पर्धाएं हुई। इस एशियाई खेल में भारत के प्रद्युम्न सिंह ने तिरंगे की शान बढ़ाई थी। 

विज्ञापन


भारतीयों एथलीटों ने दूसरे एशियाई खेलों में भी अपना स्वप्निल प्रदर्शन जारी रखा। प्रद्युमन सिंह बरार ने शॉटपुट (14.14 मीटर) में खेलों के रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने के बाद डिस्कस थ्रो (43.37 मीटर) में भी गेम्स रिकॉर्ड के साथ सुनहरी सफलता हासिल की और तिरंगे की शान बढ़ा दी।
विज्ञापन


वह इन दोनों खेलों में पीला तमगा हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने। खास बात यह रही कि भारतीय एथलीटों ने 5 स्वर्ण पदक जीते और सभी में नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा 3 रजत और 6 कांस्य भी जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली और आखिरी बार अंक प्रणाली

इन खेलों में पहली और आखिरी बार खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आंकलन अंकों के आधार पर किया गया। यह नियम सिर्फ तैराकी और एथलेटिक्स में ही लागू किया गया था। इसके बाद से इसे कभी लागू नहीं किया हया।

98 पदकों के (38 स्वर्ण, 36 रजत, 24 कांस्य) साथ तालिका में शीर्ष पर बना रहा जापान
17 पदक (5 स्वर्ण, 4 रजत, 8 कांस्य) लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर रहा भारत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed