फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Games 2022 Trials for Equestrian to be held in Mumbai between December 12-16

Asian Games 2022: भारत में पहली बार होंगे घुड़सवारी के ट्रायल्स, 12 से 16 दिसंबर तक होगा आयोजन

Fri, 10 Dec 2021 05:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 10 Dec 2021 05:19 PM IST
सार

भारत में पहली बार एशियाई खेलों के लिए घुड़सवारी के ट्रायल्स होंगे। 2022 में होने वाले इन खेलों के लिए 12 से 16 दिसंबर तक एमेच्योर राइडर्स क्लब (एआरसी) में ट्रायल्स कराए जाएंगे।

विज्ञापन
Asian Games 2022 Trials for Equestrian to be held in Mumbai between December 12-16
घुड़सवारी

विस्तार

भारत में पहली बार एशियाई खेलों के लिए घुड़सवारी के ट्रायल्स होंगे। 2022 में होने वाले इन खेलों के लिए 12 से 16 दिसंबर तक एमेच्योर राइडर्स क्लब (एआरसी) में ट्रायल्स कराए जाएंगे। ‘शो जंपिंग’ चयन ट्रायल्स महालक्ष्मी रेस कोर्स पर कराए जाएंगे जिसमें 16 साल और इससे अधिक उम्र के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन


भारतीय घुड़सवारी महासंघ (ईएफआई) द्वारा आयोजित ट्रायल्स में दिल्ली, बंगलुरू, चेन्नई के साथ मेजबान शहर मुंबई के घुड़सवार भाग लेंगे। इसमें टीमों और व्यक्तिगत स्पर्धाओं के लिए दो दौर में ट्रायल्स ‘शो जंपिंग 1.40 मीटर’ और ‘शो जंपिंग 1.50 मीटर’ वर्गों में कराए जाएंगे।
विज्ञापन


यह पहली बार है जब मुंबई घुड़सवारी एशियाई खेलों के दूसरे और तीसरे दौर के ट्रायल्स कराएगा जो क्रमश: दिसंबर 2021 और जनवरी 2022 में कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed