फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   asian games 2018 toughest fight for sushil kumar vinesh phogat and sakshi malik

भारतीय पहलवानों के आगे पहाड़ सी चुनौती, गोल्ड के रास्ते में खड़े ईरान-चीन-जापान के सूरमा

Sun, 19 Aug 2018 02:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 19 Aug 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
asian games 2018 toughest fight for sushil kumar vinesh phogat and sakshi malik
asian games 2018

एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज हो चुका है और पहले दिन ही देश के दिग्गज पहलवानों के सामने गोल्ड जीतने के लिए पहाड़ सी चुनौती सामने आ खड़ी हुई है। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार रियो ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली साक्षी मलिक और कॉमनवेल्थ खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश को फाइनल में पहुंचने के लिए ईरान, चीन और जापान जैसे पहलवानों से पार पाना होगा। वहीं 65 किलो में बजरंग अगर उज्बेकिस्तान के पहलवान को हरा देते हैं तो फाइनल में तक की उनकी राह बिलकुल आसान है।

विज्ञापन


चारों दिग्गजों ने कभी नहीं जीता एशियाड गोल्ड
सुशील हों या फिर साक्षी या विनेश, बजरंग इन चारों ने ही एशियाई खेलों में कभी भी स्वर्ण पदक नहीं जीता है। सुशील 12 साल बाद एशियाई खेलों में उतरने जा रहे हैं। उनका पहला मुकाबला बहरीन के आदम बातीरोव के साथ है, लेकिन अगली बाउट उन्हें मोस्तफा होसैनखानी के साथ खेलनी है। उनके हॉफ जापान के यूपी फूजीनामी और चीनी, मंगोलियाई पहलवान भी हैं। वहीं 50 किलो में विनेश को शुरूआती मुकाबलों में चीनी सुन यान से खेलना है।

विज्ञापन

asian games 2018 toughest fight for sushil kumar vinesh phogat and sakshi malik
पहलवान विनेश फौगाट

यह वही सुन यान हैं जिन्होंने रियो ओलंपिक में विनेश का पैर तोड़ा था। उन्हें प्रो रेसलिंग लीग में इस पहलवान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय कुश्ती टीम के कोच जगमिंदर का कहना है कि यह मिला जुला ड्रा है। बजरंग के लिए अच्छा है, लेकिन सुशील के सामने कड़ी चुनौती है।

हालांकि उनके पास इतना अनुभव है वह अपने दिन किसी को भी हरा सकते हैं। 57 किलो में संदीप तोमर को भी मिला जुला ड्रा मिला है। महिला टीम के कोच कुलदीप सिंह को उम्मीद है कि तीन या उससे अधिक पदक देश की झोली में उनकी पहलवान ला सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed